Pfizer की Corona Vaccine खत्म कर देगी महामारी, दिसंबर तक Oxford वैक्सीन लाने की तैयारी - News Summed Up

Pfizer की Corona Vaccine खत्म कर देगी महामारी, दिसंबर तक Oxford वैक्सीन लाने की तैयारी


एक साल सुरक्षा दरअसल, वैक्सीन को युवा और स्वस्थ्य लोगों पर टेस्ट किया गया था और ऐसे में बुजुर्गों पर इसका क्या असर होगा, यह अभी देखना होगा। वहीं, साहिन का कहना है कि वैक्सीन का पूरा डेटा तीन हफ्ते में आ सकता है। उन्होंने कहा कि यह कोविड-19 को रोक सकेगी लेकिन क्या यह ट्रांसमिशन को रोक सकेगी या नहीं, इसका जवाब अभी नहीं मिला है। साहिन ने कहा कि वैक्सीन एक साल के लिए सुरक्षा देगी और हर साल एक बूस्टर की जरूरत पड़ सकती है।Oxford-AstraZeneca ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी और AstraZeneca के वैक्सीन ट्रायल के लीडर प्रफेसर ऐंड्रू पोलार्ड का कहना है कि टीम को उम्मीद है कि क्रिसमस तक वैक्सीन को मंजूरी मिल जाएगी। उनका कहना है कि यह Pfizer से 10 गुना सस्ती होगी। दरअसल, Pfizer की वैक्सीन को -70 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर रखना होगा और कुछ हफ्ते के अंतर पर दो इंजेक्शन लगाने होंगे। ऑक्सफर्ड की वैक्सीन को फ्रिज के तापमान पर रखना होगा।


Source: Navbharat Times November 15, 2020 13:50 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */