शहर पेट्रोल के दाम (रुपये/लीटर) डीज़ल का भाव (रुपये/लीटर) दिल्ली 73.71 (-0.15 पैसे) 66.71(-0.25 पैसे) मुंबई 79.32(-0.15 पैसे) 69.93(-0.26 पैसे) कोलकाता 76.33(-0.15 पैसे) 69.07(-0.25 पैसे) चेन्नै 76.56( -0.15 पैसे) 70.47(-0.26 पैसे) अहमदाबाद 71.07(-0.15 पैसे) 69.79(-0.27 पैसे) गाजियाबाद 75.11(-0.12 पैसे) 66.83(-0.25पैसे) नोएडा 75.23(-0.12पैसे ) 66.97(-0.25 पैसे) फरीदाबाद 73.62(-0.12 पैसे) 66.07(-0.21 पैसे) गुड़गांव 73.44(-0.11पैसे) 66.09(-0.21 पैसे)पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार घट रहे हैं और ये दो महीने के लो पर पहुंच चुके हैं। 12 जनवरी से गिरावट का दौर शुरू हुआ और पिछले 15 दिनों में पेट्रोल के भाव 2 रुपये 19 पैसे गिर चुके हैं। आज भी पेट्रोल और डीजल के भाव गिरे और तमाम शहरों में पेट्रोल के दाम में औसतन 15 पैसे और डीजल 25 पैसे टूटा। चीन में करॉना के कहर के चलते दुनिया में कच्चे तेल के दाम हफ्तेभर में 7 फीसदी से ज्यादा टूट चुके है, जिसके चलते घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के भाव में आगे भी कमी के आसार हैं। हालांकि, पेट्रोल-डीजल के भाव गिरना इकॉनमी में खपत बढ़ने के लिहाज से अच्छा है।पिछले कुछ दिनों में बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम करीब पांच डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा टूट चुका है। आज भी इसके भाव 1.12 डॉलर टूटकर $59.57 पर पहुंच गए, जिसके चलते दुनियाभर में फ्यूल के दाम घटने की संभावना बनी हुई है। बता दें कि चीन दुनिया में कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है, जहां लगातार करॉना वायरस के चलते तेल की मांग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है।वायरस के चलते कोहराम मचा हुआ है और फ्यूल के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं। एक सप्ताह में घरेलू बाजर में पेट्रोल-डीजल के भाव सवा रुपये तक टूट चुके हैं, जबकि 15 दिनों की बात करें तो पेट्रोल सवा दो रुपये सस्ता हो चुका है।आइए देखें कि प्रमुख शहरों में कितने हैं फ्यूल के दाम।
Source: Navbharat Times January 27, 2020 03:44 UTC