Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने अपडेट किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानिए अपने शहर के लेटेस्ट रेट्सPetrol Diesel Price Today 11 मार्च को तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। (जागरण ग्राफिक्स)नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत जारी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। पिछले कुछ महीनों से राष्ट्रीय स्तर पर दाम स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में कीमतें जस के तस बनी हुई हैं।देश में राष्ट्रीय स्तर पर आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव मई 2022 में हुआ था। उस दौरान सरकार द्वारा पेट्रोल पर आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये की एक्साइज ड्यूटी घटाई गई थी।दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमतदिल्ली में पेट्रोल 96. 72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटरकोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटरमुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटरचेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटरअन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतबेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटरचंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटरहैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटरजयपुर में पेट्रोल 108.62 रुपये और डीजल 93.84 रुपये प्रति लीटरपटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटरनोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटरगुरुग्राम में पेट्रोल 97.01 रुपये और डीजल 89.88 रुपये प्रति लीटरकच्चे तेल की कीमतकच्चे तेल की कीमत में तेजी देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड का भाव 82.78 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई का भाव 76.68 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है।ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के भावआप भी केवल एक क्लिक पर अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपने शहर के ताजा पेट्रोल-डीजल के दाम पता लग जाएंगे।
Source: Dainik Jagran March 11, 2023 03:55 UTC