Petrol Diesel Price: 15 दिनों में 2 रुपये 19 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल, आज भी आई है गिरावट - News Summed Up

Petrol Diesel Price: 15 दिनों में 2 रुपये 19 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल, आज भी आई है गिरावट


Petrol Diesel Price: 15 दिनों में 2 रुपये 19 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल, आज भी आई है गिरावटनई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट का दौर लगातार जारी है। इन उत्पादों की कीमतें दो महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं। पेट्रोल की बात करें, तो इसके भाव में पिछले 15 दिनों में 2 रुपये 19 पैसे की गिरावट आ चुकी है। आइए जानते हैं कि दिल्ली सहित देश के बड़े महानगरों में आज सप्ताह के पहले दिन पेट्रोल-डीजल किस भाव बिक रहा है। दिल्ली में आज पेट्रोल के भाव में 15 पैसे की गिरावट हुई है, इससे यहां पेट्रोल का भाव 73.71 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। वहीं, दिल्ली में डीजल आज 25 पैसे की गिरावट के साथ 66.71 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।कोलकाता की बात करें, तो यहां सोमवार को पेट्रोल 15 पैसे की गिरावट के साथ 76.33 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है और डीजल 25 पैसे की गिरावट के साथ 69.07 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।मुंबई की बात करें, तो यहां सोमवार को पेट्रोल 15 पैसे सस्ता होकर 79.32 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 26 पैसे की गिरावट के साथ 69.93 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।चेन्नई की बात करें, तो यहां भी सप्ताह के पहले दिन पेट्रोल व डीजल की कीमतों में गिरावट आई है। यहां पेट्रोल 15 पैसे की गिरावट के साथ 76.56 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 26 पैसे की गिरावट के साथ 70.47 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।राजस्थान की राजधानी जयपुर की बात करें, तो यहां सोमवार को पेट्रोल 77.55 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 71.76 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।आइए अब दिल्ली से सटे शहर नोएडा व गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानते हैं। नोएडा में आज सोमवार को पेट्रोल का भाव 75.23 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल का भाव 66.97 रुपये प्रति लीटर पर है। वहीं, गुरुग्राम में आज पेट्रोल 73.44 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 65.88 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।Posted By: Pawan Jayaswalडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran January 27, 2020 04:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */