Pepsico withdraws lawsuit against 4 potato farmers in Gujarat after outrage - News Summed Up

Pepsico withdraws lawsuit against 4 potato farmers in Gujarat after outrage


पेप्सिको को इस मुकदमे के कारण राजनीतिक दलों और कई संगठनों की तरफ से विरोध का सामना करना पड़ रहा थानई दिल्ली. पेप्सिको (PepsiCo) ने गुजरात के 4 किसानों के खिलाफ पेटेंट उल्लंघन का मामला वापस ले लिया है। पेप्सिको इंडिया के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सरकार से बातचीत के बाद कंपनी किसानों के खिलाफ मुकदमा वापस लेने को राजी हो गई है। पेप्सिको को इस मुकदमे के कारण राजनीतिक दलों और कई संगठनों की तरफ से विरोध का सामना करना पड़ रहा था।आलू की खास वैरायटी को लेकर था विवादगौरतलब है कि पेप्सिको (PepsiCo) ने आलू की वैरायटी एफसी 5 (FC5) की खेती के चलते गुजरात के 4 किसानों के खिलाफ पेटेंट उल्लंघन का मामला दायर किया था। आलू की इस वैरायटी को विशेष रूप से पेप्सिको के पॉपुलर आलू चिप्स लेज (Lay's) के लिए पैदा किया जाता है।यह भी पढ़ें-मोदी सरकार पर चार लाख करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप, कोर्ट ने मांगा जवाब4 आलू किसानों से मांगा था 1.5 करोड़ का हर्जानामल्टीनेशनल कंपनी पेप्सिको (PepsiCo) ने गुजरात के 9 आलू उत्पादक किसानों के खिलाफ पर मुकदमा दायर किया था और इनमें से 4 किसानों से लगभग 1 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा था। हालांकि इस मुकदमे के बाद कंपनी को अपने प्रोडक्ट के बायकॉट का डर सताने लगा था।इस खबर के मीडिया में आने के बाद देशभर के किसान संगठनों ने गुस्से का इजहार किया। साथ ही सोशल मीडिया पर पेप्सिको के प्रोडक्ट के बहिष्कार की मुहिम शुरू हो गई है।यह भी पढ़ें-छोटे कारोबारियों को Amazon दे रही विदेश से कमाई का मौका, 3 स्टेप्स में करा सकेंगे रजिस्ट्रेशनकिसानों के बचाव में उतर आई थी राज्य सरकारमीडिया में आने के विपक्षी दल कांग्रेस के नेता अहमद पटेल ने किसानों के मुद्दे पर अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार मामले में इस तरह आंख मूंदकर नहीं बैठ सकती है। इसके बाद गुजरात सरकार ने किसानों की मदद करने का फैसला लिया है।गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल (Nitin Patel) ने मामले का संज्ञान लेते हुए रविवार को कहा था कि सरकार ने पेप्सिको (PepsiCo) द्वारा दर्ज मुकदमे में एक पक्षकार के रूप में शामिल होने का फैसला किया है।आरएसएस का किसान संगठन उतरा था बचाव मेंआरएसएस (RSS) से संबंधित भारतीय किसान संघ समेत करीब 192 किसान संगठनों ने सख्त विरोध करते हुए कहा कि कंपनी को किसानों के खिलाफ अपना मुकदमा वापस लेना चाहिए।


Source: Dainik Bhaskar May 02, 2019 13:40 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */