पटना ब्यूरो:गंगा नदी के किनारे स्थित दीघा पर्यटन घाट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विकास कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि पर्यटन विभाग जनार्दन घाट को पर्यटन घाट के रूप में विकसित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने घाट पर इंटीग्रेटेड पार्क बनाने और गंगा आरती की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि घाट पर आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु सुविधाओं का बेहतर अनुभव प्राप्त करें। पढि़ए रिपोर्ट-इंटीग्रेटेड पार्क और बुनियादी सुविधाएंसीएम नीतीश कुमार ने कहा कि घाट पर हरियाली और आरामदायक वातावरण प्रदान करने के लिए इंटीग्रेटेड पार्क का निर्माण जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाट को पक्का बनायें और पर्यटकों के लिए साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, रोशनी और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उनका मानना है कि ऐसा करने से घाट गंगा दर्शन और पर्यटन के लिए और आकर्षक बन जाएगा।-नया सिक्स लेन गंगा ब्रिजनिरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने जे.पी। सेतु के समानांतर बन रहे नए सिक्स लेन गंगा ब्रिज का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि पुल का निर्माण तेजी से और समय पर पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने बताया कि नए पुल के बन जाने से पुराने जे.पी। सेतु पर यातायात का दबाव कम होगा और उत्तर एवं दक्षिण बिहार के बीच आवागमन और सुगम होगा।-पर्यटन और आधारभूत संरचना में सुधारमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दीघा पर्यटन घाट और गंगा तट पर किए जा रहे विकास कार्य बिहार की पर्यटन छवि को बेहतर करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटकों और आम लोगों के लिए सुविधाओं के विकास पर लगातार ध्यान दे रही है। इस अवसर पर प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव श्री कुमार रवि, सचिव डॉ। चन्द्रशेखर सिंह, पर्यटन विभाग के सचिव नीलेश रामचन्द्र देवरे, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, जिलाधिकारी डॉ। त्यागराजन एस.एम। सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Source: Dainik Jagran February 05, 2026 20:24 UTC