कुरुक्षेत्र में शाहाबाद-मोहड़ी के पास ट्रैक के बीच में पड़ा यात्री का शव।हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में शाहाबाद और मोहड़ी स्टेशनों के बीच ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत हो गई। उसका शव दोनों ट्रैक के बीच में पड़ा मिला। सुबह राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्ट के लिए भेज दिया। ट्रैन से उतरने के दौरान श. GRP के मुताबिक, घटना रात करीब 1 बजे की है। ट्रेन अंबाला की तरफ जा रही थी। सुबह करीब 6 बजे रेलवे कंट्रोल रूम को इसकी सूचना मिली। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। अभी युवक की पहचान हो पाई है, लेकिन युवक बिहार साइड का लग रहा है। इसकी उम्र करीब 25 साल की लग रही है।ट्रेन से गिरकर हुई युवक की मौत।टिकट भी नहीं मिलीASI विकास कुमार ने बताया कि यात्री पीली पैंट, नीली बनियान और हल्की नीली शर्ट पहनी हुई थी। ऊपर से मटमैले रंग की जर्सी और लाल-हरी बेल्ट भी डाली हुई थी। यात्री की जेब से कोई टिकट नहीं मिली। हादसा ट्रेन से गिरने की वजह से ही हुआ है। यात्री के सिर के पीछे चोट लगी हुई थी। अक्सर ट्रेन से गिरने की वजह से इस तरह चोट लगती है।अंबाला की तरफ जा रहा था यात्रीASI विकास कुमार ने बताया कि यात्री ट्रेन से अंबाला की तरफ जा रहा था और शायद उसके पास यात्रा का टिकट नहीं था। आशंका यही है कि ट्रेन में टीटीई की चेकिंग को देखकर यात्री घबरा गया और उसने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की। इस कोशिश में सिर के बल नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस उसकी पहचान की कोशिश कर रही है।
Source: Dainik Bhaskar February 25, 2026 04:27 UTC