Panna News: टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेन्ट में ककरहटी एकादश बना विजेता - News Summed Up

Panna News: टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेन्ट में ककरहटी एकादश बना विजेता


Panna News: ग्राम पंचायत गंज में ०३ फरवरी से प्रारंभ हुई टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेन्ट का समापन हर्षाेल्लास के साथ हुआ। टूूर्नामेन्ट के फाइनल में ककरहटी एकादश और नागौद एकादश के बीच मैच खेला गया जिसमें ककरहटी से आई टीम ने मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मैच के शुरू होने के पूर्व सभी ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। टूर्नामेन्ट का समापन आयोजक ग्राम पंचायत गंज से सत्यम शर्मा की अध्यक्षता तथा थाना प्रभारी सलेहा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षक अरविन्द कुमार द्विवेदी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। समापन कार्यक्रम में संतोष चौरसिया, रामकृष्ण नायक बेटू, छँगू पाण्डेय, इन्द्रमणि त्रिपाठी, प्रशांत चौरसिया, प्रकाश चन्द्र चौरसिया, प्रिंस शर्मा केदार शर्मा, शंकर महापात्र, रज्जन त्रिपाठी, पंकज चौरसिया साहिल त्रिपाठी, कमनट्रेटर शरद त्रिपाठी, दीपेन्द्र सिंह परमार आदि की सराहनीय भूमिका रही।


Source: Dainik Bhaskar February 22, 2026 15:12 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */