Pakistan में हावी अंधविश्वास, इमरान की पत्नी बुशरा बीबी को लेकर दावा, शीशे में नहीं दिखता चेहरा - News Summed Up

Pakistan में हावी अंधविश्वास, इमरान की पत्नी बुशरा बीबी को लेकर दावा, शीशे में नहीं दिखता चेहरा


Pakistan में हावी अंधविश्वास, इमरान की पत्नी बुशरा बीबी को लेकर दावा, शीशे में नहीं दिखता चेहराइस्लामाबाद, एएनआइ। पाकिस्तान में अंधविश्वास इस कदर हावी है की प्रधानमंत्री इमरान खान भी इससे अछूते नहीं हैं। दरअसल, उनकी पत्नी और देश की प्रथम महिला बुशरा बीबी को लेकर दावा किया गया है कि उनका तस्वीर आईने में नहीं दिखती है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार यह दावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात एक व्यक्ति ने कैपिटल टीवी पर किया है। बुशरा इमरान की तीसरी बेगम हैं।बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 74वें सत्र में हिस्सा लेने से पहले इमरान खान सऊदी अरब गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी के साथ उमरा किया। इस दौरान वो बुशरा तस्वीरों में वह सिर से लेकर पांव तक बुर्के में ढकी हुई नजर आईं। बुशरा कथित तौर पर पाकिस्तान के किसी प्रधानमंत्री की बुर्के वाली पत्नी हैं।आध्यात्मिक ताकतों से परिपूर्ण हैं बुशरामाना जाता है कि बुशरा आध्यात्मिक ताकतों से परिपूर्ण हैं। उन्हें लोग बुशरा बीबी, पिरनी या बीबी पाक दामन के नाम से बुलाते हैं। बुशरा इस्लामिक कानूनों का सख्ती से पालन करती हैं और आध्यात्मिक काउंसलर भी हैं। लोग उन्हें ऐसी महिला मानते हैं जो किसी का भाग्य बदल सकती हैं। बुशरा को लेकर यहां तक दावा किया जाता है कि उन्होंने दो जिन्न भी पाल रखे हैं और वह उन्हें कच्चा मांस परोसती हैं।बुशरा के भक्त हैं इमरानबता दें कि इमरान ने पीएम बनने के छह महीने पहले ही बुशरा से शादी की थी। इमरान उनके भक्त से कम नहीं हैं। वो जैसा कहती हैं इमरान वैसा ही करते हैं। दोनों की पहली बार मुलाकात साल 2015 में लोधरन में एनए-154 सीट के लिए होने वाले चुनाव से पहले हुई थी। जानकारी के अनुसार बुशरा ने कथित तौर पर इमरान से कहा था कि उन्हें पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के लिए उनके साथ शादी करनी होगी। इसके बाद इमरान उनसे शादी कर ली।Posted By: Taniskअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Source: Dainik Jagran September 29, 2019 05:35 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */