Padma Shri Awards 2020: कंगना रनोट, अदनान सामी, करण जोहर, एकता कपूर, सुरेश वाडकर को पद्मश्री से किया जाएगा सम्मानित - News Summed Up

Padma Shri Awards 2020: कंगना रनोट, अदनान सामी, करण जोहर, एकता कपूर, सुरेश वाडकर को पद्मश्री से किया जाएगा सम्मानित


Padma Shri Awards 2020: कंगना रनोट, अदनान सामी, करण जोहर, एकता कपूर, सुरेश वाडकर को पद्मश्री से किया जाएगा सम्मानितनई दिल्ली, जेएनएनl भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी हैl इसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों में एकता कपूर, करण जोहर, कंगना रनौत और सुरेश वाडकर को पद्मश्री पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगाl वहीं क्लासिकल सिंगर छन्नूलाल मिश्रा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।इस बात की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर इन कलाकारों को बधाई देने वालों का तांता लग गया हैl कंगना रनौत ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारत सरकार का आभार व्यक्त किया हैlCine personalities Karan Johar, Ekta Kapoor, Kangana Ranaut to be conferred Padma Shri — Press Trust of India (@PTI_News) January 25, 2020उन्होंने कहा है, ‘मैं यह सम्मान पाकर काफी विनम्र हूंl मैं अपने देश का धन्यवाद देना चाहूंगी जो उन्होंने मुझे यह सम्मान दिया हैl यह पुरस्कार मैं हर उस महिला को, हर बेटी को, हर मां को, हर औरत को, जो इस देश को बेहतर बनाने में मददगार है, जो सपनों को पूरा करने की हिम्मत रखती है उसे समर्पित करना चाहती हूंl'Classical singer from Varanasi Chhannulal Mishra given Padma Vibhushan; singer Suresh Wadkar gets Padma Shri — Press Trust of India (@PTI_News) January 25, 2020पद्मश्री चौथा सर्वोच्च सम्मान हैंl कंगना रनौत की फ़िल्म पंगा इन दिनों बॉक्स आफिस पर चल रही है और सफलता के झंडे गाड़ रही है। हर किसी को जया निगम की कहानी अपनी लग रही हैं। कंगना की अदाकारी की सभी सराहना कर रहे हैंl भारत सरकार ने कंगना रनोट को फ़िल्म जगत में उनके शानदार योगदान के लिए चौथे हाईएस्ट सिविलियन अवार्ड पदमश्री देने की घोषणा की हैं।भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला चौथा उच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री पाकर कंगना खुशी से फूली नही समा रही हैं। फिल्म पंगा का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया हैंl यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा हैंlअदनान सामी को भी भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की हैंl अदनान सामी पाकिस्तानी रहे है और भारत की नागरिकता उन्होंने मांगी थीl जोकि भारत सरकार ने उन्हें दीl इसके बाद उन्होंने भारत सरकार को धन्यवाद दियाk हाल ही में उन्होंने नागरिकता कानून अधिनियम 2019 का भी समर्थन किया हैंlPosted By: Rupesh Kumarडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran January 25, 2020 15:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */