PM Ujjwala Yojana 2.0: PM मोदी आज उज्ज्वला योजना 2.0 की कर रहे शुरुआत, यहां जानिए किसे और कैसे मिलेगा कनेक्शन! - News Summed Up

PM Ujjwala Yojana 2.0: PM मोदी आज उज्ज्वला योजना 2.0 की कर रहे शुरुआत, यहां जानिए किसे और कैसे मिलेगा कनेक्शन!


2016 में लाई गई थी ये योजना 'स्वच्छ ईंधन, बेहतर जीवन' के नारे के साथ केंद्र सरकार ने 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में एक सामाजिक कल्याण योजना 'प्रधानमंत्री उज्जवला योजना' की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत 5 करोड़ परिवारों, खासकर गरीबी रेखा से नीचे जीवन बिताने वाली महिलाओं को रियायती एलपीजी कनेक्शन मुहैया कराए गए। यह योजना इसलिए लाई गई ताकि इससे प्रदूषण भी कम हो और पेड़-पौधे भी कम कटें।बिना स्थाई एड्रेस प्रूफ के भी मिलेगा गैस कनेक्शन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस स्कीम के तहत 1 करोड़ गैस कनेक्शन देने का ऐलान पहले ही कर चुकी हैं। इस योजना से शहरों में रहने वाले गरीब लोगों को फायदा होगा। अगर आप घर से दूर कहीं किराए पर रहते हैं और स्थाई एड्रेस प्रूफ नहीं है तो भी आप दूसरे चरण में गैस कनेक्शन ले सकते हैं। यानी अब नौकरी के चलते जगह बदलने की वजह से गैस कनेक्शन लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी।घर बैठे कर सकते हैं आवेदन इस योजना के तहत आप घर बैठे एलपीजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए और उसके पास एक बैंक खाता और गरीबी रेखा से नीचे का राशन कार्ड होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmuy.gov.in/ पर जाना होगा। वहां ऑनलाइन आवेदन का विकल्प चुनकर ये सेलेक्ट करना होगा कि आप किस कंपनी का गैस कनेक्शन लेना चाहते हैं। उसके बाद आपसे कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी, जिन्हें भरकर सबमिट करना होगा। आप चाहे तो वहां से फॉर्म डाउनलोड कर के उसे भरकर नजदीकी गैस एजेंसी डीलर के पास जमा भी कर सकते हैं।


Source: Navbharat Times August 10, 2021 03:49 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */