PM Ujjwala Yojana 2.0: उज्ज्वला योजना 2.0 में बदल गया है बहुत कुछ, यहां जानिए इसके फायदे और घर बैठे आवेदन करने का तरीका! - News Summed Up

PM Ujjwala Yojana 2.0: उज्ज्वला योजना 2.0 में बदल गया है बहुत कुछ, यहां जानिए इसके फायदे और घर बैठे आवेदन करने का तरीका!


उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण में कैसे मिलेगा गैस कनेक्शन? दूसरे चरण में गैस कनेक्शन पाने के लिए प्रवासी मजदूरों को सबसे बड़ी राहत दी गई है। नई व्यवस्था के तहत वह बिना स्थाई पते के भी नया कनेक्शन ले सकेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें मजदूरों पर पूरा यकीन है और ऐसे में उन्हें सिर्फ अपने हाथ से एक कागज पर लिखकर देना होगा कि वह कहां रहते हैं। इसी के आधार पर उन्हें उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण में मुफ्त गैस कनेक्शन मिल जाएगा। मजदूरों को ना तो राशन कार्ड देने की जरूरत होगी, ना ही पते का कोई दूसरा प्रमाण देना होगा और ना ही इसके लिए किसी हलफनामे की जरूरत होगी।दूसरे चरण में क्या है नया? पहले चरण में मोदी सरकार की तरफ से मुफ्त गैस कनेक्शन देने के साथ-साथ पहला गैस सिलेंडर खरीदने के लिए 1600 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी। इसके अलावा आसान किस्तों में गैस चूल्हा भी दिया जाता था। दूसरे चरण में सरकार मुफ्त गैस कनेक्शन के साथ-साथ पहले गैस सिलेंडर की रीफिलिंग भी फ्री में कराएगी और साथ ही मुफ्त में गैस चूल्हा भी दिया जाएगा।नए गैस कनेक्शन के लिए कैसे करें अप्लाई? इस योजना के तहत आप घर बैठे एलपीजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए और उसके पास एक बैंक खाता होना चाहिए। वहीं आवेदन करने में आपके आधार कार्ड की भी जरूरत पड़ेगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmuy.gov.in/ पर जाना होगा। वहां ऑनलाइन आवेदन का विकल्प चुनकर ये सेलेक्ट करना होगा कि आप किस कंपनी का गैस कनेक्शन लेना चाहते हैं। उसके बाद आपसे कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी, जिन्हें भरकर सबमिट करना होगा। आप चाहे तो वहां से फॉर्म डाउनलोड कर के उसे भरकर नजदीकी गैस एजेंसी डीलर के पास जमा भी कर सकते हैं।2016 में लाई गई थी ये योजना 'स्वच्छ ईंधन, बेहतर जीवन' के नारे के साथ केंद्र सरकार ने 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में एक सामाजिक कल्याण योजना 'प्रधानमंत्री उज्जवला योजना' की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत 5 करोड़ परिवारों, खासकर गरीबी रेखा से नीचे जीवन बिताने वाली महिलाओं को रियायती एलपीजी कनेक्शन मुहैया कराए गए। यह योजना इसलिए लाई गई ताकि इससे प्रदूषण भी कम हो और पेड़-पौधे भी कम कटें। इसके पहले चरण में 5 साल के अंदर 8 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था, जो 6 महीने पहले ही (4.5 साल में) पूरा हो गया।


Source: Navbharat Times August 11, 2021 07:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */