PM Modi Lockdown 2.0 Political Reactions: जानें लॉकडाउन बढ़ाने पर देश के नेताओं ने क्या कहा ? - News Summed Up

PM Modi Lockdown 2.0 Political Reactions: जानें लॉकडाउन बढ़ाने पर देश के नेताओं ने क्या कहा ?


PM Modi Lockdown 2.0 Political Reactions: जानें लॉकडाउन बढ़ाने पर देश के नेताओं ने क्या कहा ? नई दिल्ली, एजेंसियां। 21 दिनों के लॉकडाउन के आखिरी दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। देश को दिए गए इस संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने देश में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया। भारत में अब 3 मई तक लोगों को लॉकडाउन में ही रहना होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को घोषणा की कि मौजूदा लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाया जाएगा, यह कहते हुए कि देश में कोरोनावायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए बहुत आवश्यक है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई बहुत मजबूती से आगे बढ़ रही है और देशवासियों के बलिदान के कारण देश को काफी नुकसान हुआ है।इस पर देश के नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं..PM Modi Lockdown 2.0 Political Reactions :कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी के लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले पर कहा कि जैसा कि लॉकडाउन बढ़ाया गया है, मैं इस कठिन समय में डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, स्वच्छता कार्यकर्ताओं, पुलिस और सभी आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को सलाम करता हूं।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम मोदी के फैसले पर कहा कि हमें सचेत रहना होगा कि कोई नया कोरोना हॉटस्पॉट सामने नहीं आए। हमें सावधान रहना होगा।— Nirmala Sitharaman (@nsitharaman) April 14, 2020भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने पीएम मोदी के लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले पर कहा कि कल फ्रांस में राष्ट्रपचि मैक्रों ने लॉकडाउन को एक महीने के लिए 15 मई तक बढ़ा दिया। इटली ने इसे 3 मई तक और स्पेन ने 25 अप्रैल तक बढ़ा दिया। अमेरिका में सभी 50 राज्यों में लॉकडाउन प्रतिबंध के तहत जारी है। ब्रिटेन 3 सप्ताह के लिए लॉकडाउन के अधीन रहा है और इसके 3 और सप्ताह के लिए जारी रहने की उम्मीद है।— Ram Madhav (@rammadhavbjp) April 14, 2020देश के गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले पर कहा कि सभी प्रदेश सरकारें जिस प्रकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर कार्य कर रहीं हैं वह सचमुच प्रशंसनीय है। अब हमें इस समन्वय को और अधिक प्रगाढ़ करना है जिससे सभी नागरिक लॉकडाउन का अच्छे से पालन करें और किसी भी नागरिक को जरुरत की चीज़ों की समस्या भी ना हो।— Amit Shah (@AmitShah) April 14, 2020कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी पीएम नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिषेक मनु सिंघवी ने पीएम के फैसले की आलोचना की है।— Abhishek Singhvi (@DrAMSinghvi) April 14, 2020भाजपा नेता संबित पात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले पर ट्वीट कर लिखा कि COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत की प्रतिक्रिया समग्र,एकीकृत और निर्णायक रही है।— Sambit Patra (@sambitswaraj) April 14, 2020भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने भी पीएम मोदी के लॉकडाउन बढाने के फैसले का स्वागत किया। गंभीर ने ट्वीट करते हुए कहा कि हम भारत के लोगों ने इसे 21 दिनों के लिए किया है और हम इसे कुछ और हफ्तों तक करेंगे।कृपया लॉकडाउन दिशानिर्देशों का पालन करें।— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) April 14, 2020अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले पर ट्वीट कर कहा कि आइए हम सभी पीएम का अनुसरण करें। पीएम मोदी जी की सलाह, जो कोरोना वायरस को हराने की दिशा में हैं।Let us all follow PM @narendramodi Ji’s advices, which are in the path towards defeating #coronavirus. Let us help the poor and needy, support those working with us, not to remove anyone from jobs, and to always respect and honour our brave #CoronaWarriors. #IndiaFightsCorona pic.twitter.com/Ww5np6ZroW— Pema Khandu (@PemaKhanduBJP) April 14, 2020कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद एक वीडियो के जरिए उनके लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि प्रधानमंत्री जी को हम सब की पीड़ा के बारे में पूर्ण आभास है,उन्होंने जो भी कदम उठाए हैं वह हमारी सुरक्षा के लिए हैं ,अन्यथा हम भी चीन इटली अमेरिका और ब्रिटेन की राह पर चल पड़ते। 3 मई तक सहयोग करें ,घर पर रहें ,सुरक्षित रहें।— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) April 14, 2020रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के लॉकडाउन बढाने के फैसले पर ट्विटर पर लिखा कि आज प्रधानमंत्री ने भारत में जारी लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा की है। यह निर्णय भारतवासियों की स्वास्थ्यरक्षा को ध्यान में रख कर किया गया है।— Rajnath Singh (@rajnathsingh) April 14, 2020रेल मंत्री पीयूष गोयल ने पीएम मोदी के लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का निर्णय पीएम नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शिता को दिखाता है।यह नागरिकों की सुरक्षा के लिये लिया गया निर्णय है। यह कोरोना के फैलाव को रोकने के साथ ही देश को सुरक्षित रखने में सहायक होगा, और वायरस को नये क्षेत्रों में पहुंचने से रोकेगा।— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) April 14, 2020देश में पीएम मोदी के लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले का दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमिटी के अध्यक्ष मनजिंदर एस सिरसा ने स्वागत किया है।उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि भारत ने लॉक्डाउन 3 मई तक बढ़ाया है। सबसे विनती है कि SetuAarogyaApp डाऊनलोड करें। ज़्यादा से ज़्यादा गरीब परिवारों की मदद करें। व्यापार और उद्योग किसी को भी काम से न निकालें।— Manjinder S Sirsa (@mssirsa) April 14, 2020Posted By: Shashank Pandeyडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran April 14, 2020 05:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */