दरअसल, लखनऊ विकास प्राधिकरण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राहकों के लिए अपना घर खरीदने का एक ख़ास और बेहतरीन मौका लेकर आया है. बता दें इस योजना के अंतर्गत फ्लैट्स खरीदने वाले लोगों को मात्र 4 लाख रूपए में घर खरीदने का मौका मिलेगा. लखनऊ विकास प्राधिकरण की तरफ से जो फ्लैट बनाये जा रहे हैं उनकी कीमत 6 लाख रूपए है, जो पीएम आवास योजना के द्वारा दी जा रही सब्सिडी के बाद लाभार्थी को मात्र 4 लाख रुपये में फ्लैट उपलब्ध कराया जा रहा है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए एलडीए की तरफ से ग्राहकों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. यानि कि फ्लैट की कीमत 6 लाख रूपए है जिसमें आपको फ्लैट के लिए महज़ चार लाख रुपये ही देने होंगे.
Source: Dainik Jagran January 13, 2022 16:38 UTC