वैसे तो सारा अपने स्टाइलिश लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन, इस बार सानिया का वाइब्रेंट पिंक कलर में लुक सारी लाइमलाइट लूट ले गया। हालांकि, सारा का ग्रीन कलर के वाइट थ्रेड एम्ब्रॉयडरी से सजे कुर्ते में अंदाज कुछ कम नहीं लगा, पर नजरें उनकी होने वाली भाभी पर ही रहीं। यहां सारा वी नेकलाइन वाला बेल स्लीव्स कुर्ता पहने दिखीं। जिसकी स्लीव्स को लेस पैटर्न से सजाया, तो साथ में ऑर्गेंजा का दुपट्टा ओढ़कर हसीना ने झुमके, कंगन और रिंग पहनकर लुक पूरा किया।अब होने वाली सास के लुक पर भी नजर डाल लेते हैं, जो सूट में अपनी देसी ब्यूटी फ्लॉन्ट कर गईं। अंजलि तेंदुलकर ने ग्रीन कलर का फुल स्लीव्स खूबसूरत सूट पहना। जिसकी नेकलाइन को राउंड रखकर कलरफुल पैटर्न से सजाकर हाइलाइट किया, तो स्लीव्स और बॉर्डर को भी सेम डिजाइन से सजाया। वहीं, गुलाबी रंग का दुपट्टा ओढ़ मिसेज तेंदुलकर ने लुक पूरा किया। आखिर में गुलाबी बिंदी लगाकर मिनिमल जूलरी के साथ अंजलि का लुक कंप्लीट हुआ।सानिया के कुर्ता का कलर काफी ब्राइट है और उन्हें रिच फील दे रहा है। ऐसे में लुक की वाइब को मेंटेन करने के लिए उन्होंने जूलरी को मिनिमल रखा। गले में पतला- सा डायमंड चोकर डाल कुर्ते को हाइलाइट होने दिया, तो स्टड इयररिंग्स, ब्रेसलेट और रिंग से इसे फाइनल टच दिया। जहां स्टोन वाली बिंदी लगाए सानिया का देसी रूप दिल जीत गया। जिसे जूती पहनकर उन्होंने पूरा किया और अपनी प्यारी- सी मुस्कान से दिल जीत गईं। सानिया का लुक सिंपल और एलिगेंट वाइब्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। जहां वह ब्राइट पिंक कलर का स्ट्रेट कट सूट पहने हुए हैं, जो न ज्यादा हैवी है और न ही सिंपल। कुर्ते पर गोल्डन जरी और थ्रेड वर्क से खूबसूरत पैटर्न बने हैं, खासकर हेमलाइन और स्लीव्स पर, जो इसे रॉयल टच दे गए। वहीं, सेक्विन डीटेलिंग से लुक में शाइन ऐड हुई। जिसके साथ सानिया ने मैचिंग पैंट्स पेयर की, जिसे सिर्फ सुनहरे गोटे से हाइलाइट किया है। वहीं, सितारों और लेस से सजा दुपट्टा पेयर करके हसीना ने लुक कंप्लीट किया।पीएम मोदी से मुलाकात के लिए तेंदुलकर परिवार के सभी सदस्य देसी अंदाज में पहुंचे। जहां मास्टर ब्लास्टर ने नीले रंग के कुर्ते के साथ सफेद पजामा पहना, तो उसे सुनहरे सितारों से सजी हाफ जैकेट के साथ पेयर कर लिया। वहीं, होने वाले दूल्हे राजा बेज कलर के सितारों से सजे कुर्ते के साथ सफेद पजामा पहनकर तैयार हुए। वहीं, पीएम मोदी हमेशा की तरह कुर्ते के साथ चूड़ीदार और हाफ जैकेट में दिखे।
Source: Navbharat Times February 11, 2026 13:44 UTC