PM मोदी के विमान को अपने एयर स्पेस से गुजरने देने के भारत के अनुरोध पर पाकिस्तान ने दिया कुछ ऐसा जवाब... - News Summed Up

PM मोदी के विमान को अपने एयर स्पेस से गुजरने देने के भारत के अनुरोध पर पाकिस्तान ने दिया कुछ ऐसा जवाब...


पाकिस्तान ने भारत के उस अनुरोध को स्वीकर कर लिया है जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी के विमान को अपने एयर स्पेश से गुजरने देने की बात कही गई थी. एक पाकिस्तानी अधिकारी ने बताया कि इमरान खान सरकार ने बिश्केक जाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के विमान को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति देने के भारत सरकार के अनुरोध को सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आशा है कि भारत शांति वार्ता करने की उसकी पेशकश स्वीकार करेगा. दक्षिण पाकिस्तान में दो मार्गों के अलावा पड़ोसी देश का वायु क्षेत्र वाणिज्यिक विमानों के लिए अब भी बंद है. पाकिस्तानी वायु क्षेत्र के बंद होने से एयर इंडिया और इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हैं.


Source: NDTV June 10, 2019 21:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */