PM का स्वागत करने दुबई से आई युवती, पूर्वी दिल्ली से भी आया मुस्लिम परिवार - News Summed Up

PM का स्वागत करने दुबई से आई युवती, पूर्वी दिल्ली से भी आया मुस्लिम परिवार


नई दिल्ली [बिरंचि सिंह]। अमेरिका से भारत लौट रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत के लिए हजारों लोग पालम एयरपोर्ट के टेक्निकल एरिया के बाहर जुटे हुए हैं। बताया गया है कि तकरीबन 25 से 30 हजार लोगों की भीड़ प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए जुटेगी। पीएम मोदी का जादू लोगों के सिर इस कदर बोल रहा है कि पूर्वी दिल्ली से मुस्लिम परिवार तो दुबई से युवती प्रतिमा रावत स्वागत के लिए पहुंची है।मिली जानकारी के मुताबिक, प्रतिमी मूलरूप से उत्तर प्रदेश से हैं और उनके माता-पिता दिल्ली के द्वारका में रहते हैं। वैसे तो वह एयर इंडिया की क्रु मेंबर हैं, लेकिन भारत आने के लिए वह दिन चुना जब मोदी अमेरिका से लौट रहे हैं। प्रतिमा का कहना है कि चूंकि मोदीजी का स्वागत पालम इलाके में हो रहा है, इसलिए इस दिन को ध्यान में रखकर आई हूं। इनकी माता का नाम अरुणा रावत है, जो भारत तिब्बत सहयोग मंच दिल्ली की अध्यक्ष हैं। प्रतिमा दुबई में पिछले चार साल से रह रही हैं।जागरण संवाददाता के मुतािबक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए पालम एयरपोर्ट के बाहर हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं। बैंड बाजे की धुन पर लोग अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का स्वागत दिल्ली के सातों सांसद करेंगे और उसके बाद एयरपोर्ट के बाहर बने मंच पर उनका स्वागत किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री लोगों को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के तहत पालम एयरफोर्स स्टेशन से थिम्मैया पार्क तक करीब ढाई किलोमीटर तक प्रधानमंत्री रोड शो में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री का विमान आठ बजकर सात मिनट पर पालम एयरपोर्ट पर पहुंचेगा।प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए दिल्ली ही नहीं बल्कि आसपास के राज्यों से भी लोग आए हैं। यहां पर राजस्थानी, पंजाबी, हरियाणा के कलाकार अपने नृत्य के माध्यम से प्रधानमंत्री के आने का जश्न मना रहे हैं। हजारों की संख्या में लोग सड़क के दोनों ओर उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब उनकी नजरों के सामने प्रधानमंत्री आएंगे। तिलक नगर से आए रजनीश ने बताया कि प्रधानमंत्री ने देश का मान विश्व में बढ़ाया है। ऐसे में हमें उनका स्वागत जरूर करना चाहिए। अमेरिका में प्रधानमंत्री ने देश की बात जोरदार तरीके से रखी है। प्रधानमंत्री के 15 मिनट के भाषण ने ही भारत की विकासात्मक सोच को दर्शा दिया था। हमें अपने प्रधानमंत्री पर गर्व है।दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिकPosted By: JP Yadavअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Source: Dainik Jagran September 28, 2019 14:24 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */