स्मार्टफोन मेकर वनप्लस के पॉप्युलर फोन्स वनप्लस 5 और वनप्लस 5टी को लेटेस्ट ऑक्सीजनओएस 9.0.6 अपडेट मिल रहा है। डिवाइसेज को यह अपडेट मई 2019 सिक्यॉरिटी पैच के साथ मिल रहा है। वनप्लस के स्टाफ मेंबर मनु जे ने एक डेडिकेटेड फोरम पोस्ट में इस अपडेट का चेंजलॉग शेयर किया है। इसमें बताया गया है कि नए अपडेट में यूजर्स को कौन-कौन से नए फीचर्स मिलेंगे।अपडेट इंस्टॉल होने के बाद वनप्लस 5 और 5टी को बुलेट्स वायरलेस 2 हेडफोन्स से आसानी से कनेक्ट किया जा सकेगा। इस अपडेट में कई बग्स भी दूर कर लिए गए हैं जिनमें वह प्रॉब्लम भी शामिल है, जिसके चलते ब्लूटूथ हेडसेट्स का ऑटोमैटिक आंसरिंग फीचर काम नहीं कर रहा था। वनप्लस ने यह रोलआउट रिलीज कर दिया है और यह कई चरणों में यूजर्स के डिवाइसेज तक पहुंचेगा।वनप्लस ने बताया कि ऑक्सीजनओएस के स्टेबल वर्जन में अब फीडबैक टूल भी दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स अब कंपनी को किसी तरह के बग, सजेशन या फीचर रिक्वेस्ट से जुड़ा फीडबैक सीधे वनप्लस कम्युनिटी ऐप में जाकर दे सकते हैं। फोरम में कंपनी ने अब तक फीडबैक देने वाले यूजर्स को धन्यवाद भी दिया और कहा कि उनके चलते ही नए अपडेट में बहुत से फीचर्स जोड़े गए और बग्स दूर हो सके।यह अपडेट सभी यूजर्स के डिवाइसेज में एकसाथ नहीं दिख रहा है। आप वनप्लस 5 या वनप्लस 5टी यूजर हैं तो सेटिंग्स>सिस्टम>सिस्टम अपडेट्स में जाकर चेक कर सकते हैं।
Source: Navbharat Times June 10, 2019 10:27 UTC