Hindi NewsLocalUttar pradeshChandauliKamalpurJanuali Khandan Road Repair Starts | Officials Act After Dainik Bhaskar Newsजनौली खड़ान सड़क की मरम्मत शुरू: दैनिक भास्कर की खबर के बाद अधिकारियों ने लिया संज्ञानरामबहादुर मौर्य | कमालपुर (सकलडीहा), चंदौली 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकसड़क की मरम्मत शुरू।धीना थाना क्षेत्र के जनौली खड़ान सड़क का मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। यह सड़क कई वर्षों से गड्ढों से भरी थी, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। दैनिक भास्कर ने इस मुद्दे को कई बार प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद अब इसका असर दिखना शुरू हो गया है।सड़क का मरम्मत कार्य धीना अमड़ा लिंक रोड से जमुरखां पुलिया तक किया जा रहा है, जिसकी लंबाई लगभग 1700 मीटर है। सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।इस सड़क के बन जाने से कई गांवों के निवासियों, राहगीरों और स्कूली छात्र-छात्राओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसी मार्ग से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्वामी शरण महाविद्यालय स्थित है, जिसके छात्र-छात्राएं भी इसी सड़क का उपयोग करते हैं।स्थानीय निवासियों रविंद्र, अनिल, राहुल कुमार, मनोज कुमार और रमेश कुमार ने बताया कि यह दैनिक भास्कर की खबरों का ही असर है, जिसने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया। उन्होंने दैनिक भास्कर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे मंच के बिना यह बात शासन-प्रशासन तक नहीं पहुंच पाती।प्रशासन ने सड़क निर्माण स्थल पर बोर्ड भी लगा दिया है, जिसमें भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है, क्योंकि आगे रास्ता बंद है और निर्माण कार्य जारी है।.
Source: Dainik Bhaskar February 22, 2026 03:19 UTC