OP Jindal University Students Fight - News Summed Up

OP Jindal University Students Fight


Hindi NewsLocalHaryanaSonipatOP Jindal University Students Fight | Campus Controversy Viral Videoसोनीपत की यूनिवर्सिटी में छात्राएं आपस में भिड़ीं,VIDEO: एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए, बाल पकड़कर खींचे; सिक्योरिटी गार्ड्स ने बीच-बचाव कियासोनीपत 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकयूनिवर्सिटी कैंपस में बाल पकड़कर एक दूसरे से मारपीट करतीं छात्राएं।हरियाणा में सोनीपत की ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में कुछ छात्राओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कैंपस के अंदर कुछ छात्राएं लात घूंसे बरसाती हुई दिख रही हैं।कुछ छात्राओं ने एक दूसरे के बाल भी पकड़कर खींचे। मौके पर मौजूद कुछ छात्राएं हूटिंग करते हुए वीडियो रिकॉर्ड करती रहीं। विवाद बढ़ने पर सिक्योरिटी गार्ड्स ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।विवाद किस बात को लेकर हुआ, यह साफ नहीं है। हालांकि, यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि यह छात्राओं का आपसी झगड़ा था, जिसे आपस में ही सुलझा लिया गया। पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई।एक दूसरे के बाल खींचती छात्राएं। इस दौरान अन्य छात्राएं वीडियो बनाती रहीं।अब जानिए वीडियो में क्या दिख रहा…बाल पकड़कर खींचे, थप्पड़ मारेछात्राओं के बीच झगड़े का 23 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो से तीन दिन पुराना है। यूनिवर्सिटी की मेस में छात्राओं के दो गुट एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक लड़की दूसरी लड़की के बाल पकड़कर खींचती दिखाई दे रही है। इसी दौरान वह लड़की दूसरी छात्रा की कमर पर तेजी से कई थप्पड़ भी मारती नजर आती है। जैसे-जैसे विवाद बढ़ता है, अन्य छात्राएं भी बीच-बचाव करने के लिए आगे आती हैं।हूटिंग करते हुए वीडियो बनायावीडियो में दिख रहा है कि कुछ देर बाद अन्य छात्राएं भी इस झगड़े में शामिल हो जाती हैं और दोनों गुटों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो जाती है। इसी दौरान तीन सिक्योरिटी गार्ड भी मौके पर दिखाई देते हैं, जो झगड़े को शांत कराने की कोशिश करते नजर आते हैं। लड़ाई के दौरान कई छात्र अपने मोबाइल से वीडियो बनाते हुए दिखाई देते हैं। पीछे खड़े कुछ छात्र-छात्राएं हुटिंग कर रहे हैं और पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड कर रहे हैं।छात्राओं के झगड़े के बाद सिक्योरिटी गार्ड्स ने बीच-बचाव किया।यूनिवर्सिटी के PRO बोले- आपस में सुलझाया झगड़ाछात्राओं के झगड़े के वीडियो को लेकर ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी की पीआरओ अंजू मोहन ने कहा कि इस पर उनकी ओर से कोई टिप्पणी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आ रहा है, उसी के आधार पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने पुष्टि की कि छात्राओं के बीच झगड़ा हुआ था।अंजू मोहन ने आगे कहा कि संस्थान में करीब 11 हजार छात्र पढ़ते हैं और इतने बड़े परिसर में कभी-कभी आपसी झगड़े की घटनाएं हो जाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी छात्र एक परिवार की तरह रहते हैं और इस मामले को आपस में ही सुलझा लिया गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।.


Source: Dainik Bhaskar March 14, 2026 12:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */