Nz vs Pak: इस पाकिस्तानी बल्लेबाज ने 11 साल बाद लगाया इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक, 2009 में किया था डेब्यूफवाद ने पाकिस्तान की तरफ से साल 2009 मे टेस्ट डेब्यू किया था और इस मैच में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए दूसरी पारी में शतक जमाया था। अब 2020 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में शतकीय पारी खेली है।नई दिल्ली, जेएनएन। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में फवाद आलम ने शतकीय पारी खेली। दूसरी पारी में बनाया गया यह शतक उनके करियर का महज दूसरा शतक है और इसे बनाने के लिए उनको 11 साल इंतजार करना पड़ा। न्यूजीलैंड के खिलाफ हार की कगार पर खड़ी पाकिस्तान के लिए फवाद ने 102 रन की पारी खेली।न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट माउंगनोई में खेले जा रहे पहले टेस्ट के आखिरी दिन पाकिस्तान की तरफ एक शानदार पारी देखने को मिली। 10 साल टीम से बाहर रहने के बाद पिछले साल वापसी करने वाले इस बल्लेबाज ने दमदार शतक बनाया। 236वीं गेंद पर 14 चौकों की मदद फवाद ने अपने टेस्ट करियर का महज दूसरा शतक पूरा किया। 269 गेंद पर वह 102 रन बनाकर नील वैग्नर की गेंद पर आउट हुए।Fawad Alam: 1st Test hundred 👉 13 July, 2009 2nd Test hundred 👉 30 December, 2020 Never give up 💪 pic.twitter.com/3Iu9pvDQ2I — ICC (@ICC) December 30, 202011 साल बाद बनाया टेस्ट शतकफवाद ने पाकिस्तान की तरफ से साल 2009 मे टेस्ट डेब्यू किया था और इस मैच में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए दूसरी पारी में शतक जमाया था। पाकिस्तान के बल्लेबाज फवाद आलम ने टेस्ट करियर के पहले मैच में शतक जमाकर सबका ध्यान खींचा था लेकिन इसके बाद वह खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर होना पड़ा। अब 2020 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में शतकीय पारी खेली है। 2009 से 2019 के बीच फवाद को कोई टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया। पिछले साल मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह उल हक ने उनको टीम में जगह दी थी।कप्तान के साथ निभाई 165 रन की साझेदारीफवाद ने दूसरी पारी में कप्तान मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी निभाई। जिसमें उन्होंने 81 रन का योगदान दिया तो रिजवान के बल्ले से 60 रन आए। पहली पारी में फवाद महज 9 रन ही बना पाए थे।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran December 30, 2020 04:52 UTC