Nusrat Jahan का ग्रैंड रिसेप्शन कल, शामिल होंगे ये दिग्गज और ये है Menuनई दिल्ली, जेएनएन। टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां (Nusrat Jahan) का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्नश चार जुलाई को यानी कल है। कोलकाता के आईटीसी रॉयल होटल में होने वाले इस रिसेप्शन में फिल्म, राजनीति की बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। ये गेस्ट लिस्ट नुसरत और उनके पति निखिल जैन ने खुद तैयार की है। नुसरत जहां मेहमानों को खुद इंवाइट कर रही हैं।ममता बनर्जी समेत ये मेहमान होंगे शामिलनुसरत जहां ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम, अभिषेक बनर्जी को बुलाया है। वहीं बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से बंगाली सुपरस्टार प्रसनजीत चटर्जी, देव अधिकारी, अभिनेत्री मुन मुन सेन, स्वस्तिक मुखर्जी, श्रीजीत मुखर्जी, डॉयरेक्टर बिरसा दास गुप्ता और एक्टर जीत समेत कई दिग्गज रिसेप्शन पार्टी में आएंगे। गेस्ट की लिस्ट में एक्टर से एमपी बनीं और नुसरत की करीबी दोस्त मिमी चक्रवर्ती तो होंगी ही।मेन्यू में नुसरत और निखिल की पसंद का खानाखाने के मेन्यू में काफी कुछ होगा। मेन्यू में क्या होगा और डिजर्ट में क्या होगा। यह सब भी खुद नुसरत देख रही हैं। चूंकि निखिल जैन हैं, इसलिए उनके परिवार का ध्यान रखते हुए शाकाहारी खाने पर जोर होगा। इसके अलावा बंगाली खाने में भी काफी कुछ होगा। बिरयानी होगी। बताया जा रहा है कि नुसरत के रिसेप्शन में इटेलियन, बंगाली, वेजेटेरियन और नॉन वेजेटेरियन डिशेज रखी गई हैं।डिजर्ट में स्पेशल मखा संदेश मिठाईनुसरत मीठे की शौकीन हैं. इसलिए आम से बने कई डेजर्ट के साथ बशीरहाट की स्पेशल मखा संदेश मिठाई भी खाने में शामिल है।नुसरत जहां के चार बड़े विवादनुसरत जहां सांसद चुने जाने के बाद से खबरों में बनी हुई हैं। पहले संसद में वेस्टर्न ड्रेस पहन के आने पर विवाद हुआ। फिर निखिल जैन से शादी और धर्म परिवर्तन पर सवाल उठे। संसद में सिंदूर और मंगलसूत्र पहनकर आने पर हंगामा हुआ। फिर कहा गया कि उनके खिलाफ फतवा जारी हुआ है। पर बाद में यह बात भी गलत साबित हुई।Posted By: Vineet Sharan
Source: Dainik Jagran July 03, 2019 06:13 UTC