Noida News: मम्मियों ने किया रैंपवॉक - mummies did rampwalk - News Summed Up

Noida News: मम्मियों ने किया रैंपवॉक - mummies did rampwalk


एनबीटी न्यूज, नोएडासेक्टर-51 स्थित क्लाउड नाइन अस्पताल में शुक्रवार को मदर्स डे पर रैंपवॉक का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉक्टरों ने महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए पोषण और देखभाल के महत्व पर पर कई बातें कहीं। जो माताएं पहली बार मां बनने जा रही हैं, उन्हें व अन्य माताओं को मां बनने की प्रक्रिया में आने वाली चुनौतियों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर लगभग 80 माताएं समारोह में शामिल हुईं। इनमें से 12 माताओं को सम्मानित किया गया। समारोह में डाउन सिंड्रोम से पीड़ित स्पेशल किड अभिनव चौधरी की पफॉर्मेंस आकर्षण का केंद्र रही। अभिनव टीवी पर कई रिएलिटी शो में डांस के बदौलत शोहरत भी हासिल कर चुके हैं।


Source: Navbharat Times May 11, 2019 02:31 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */