Noida News: गरिमा और इबादत ने मारी बाजी - dignity and love - News Summed Up

Noida News: गरिमा और इबादत ने मारी बाजी - dignity and love


'मैंने कभी ट्यूशन नही लिया'सेक्टर-22 में रहने वाली गरिमा शर्मा ने 99.4 फीसदी अंक हासिल कर देशभर में तीसरी रैंक हासिल की है। अंग्रेजी में 100, इतिहास में 100, अर्थशास्त्र में 98, मनोविज्ञान में 100 और एंटरप्रिनियरशिप में 99 नंबर लाने वाली विश्व भारती स्कूल की छात्रा रही गरिमा का कहना है कि परीक्षा के दौरान 15 घंटे तक पढ़ाई की थी। उसने कभी कोई ट्यूशन नहीं लिया। डीयू से साइकॉलजी ऑनर्स करने के बाद आईएएस बनना चाहती हैं। गरिमा के पिता रवि शर्मा बसपा के महानगर अध्यक्ष है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता सीमा शर्मा को दिया है।'एग्जाम में 18 घंटे तक पढ़ाई की'एपीजे स्कूल की स्टूडेंट इबादत बक्शी सिंह ने भी 99.4 नंबरों के साथ टॉप 10 की लिस्ट में तीसरी रैंक हासिल की है। इबादत को अंग्रेजी में 100, इतिहास में 100, अर्थशास्त्र में 99, मनोविज्ञान में 98 और राजनीति शास्त्र में 100 नंबर मिले हैं। सेक्टर 50 में रहने वाली इबादत के पिता तरुनबीर बक्शी आईआरएस ऑफिसर हैं। इबादत ने बताया कि नियमित रूप से पढ़ाई करती थी। परीक्षा के दौरान वह 17 से 18 घंटे तक पढ़ाई की करती थी। अब डीयू से बीए प्रोग्राम करने के बाद सिविल सर्विस की तैयारी करेंगी। स्कूल में कम नंबर आने पर वह कभी घबराती रहीं थीं।मनोचिकित्सक बनना चाहती हैं अदितिकैंब्रिज स्कूल की अदिति सिंघल ने 496 अंक हासिल कर टॉप 4 रैंक में जगह बनाई है। अदिति ने बताया कि वह मनोचिकित्सिक बनना चाहती हैं। अंग्रेजी में 98, इतिहास में 100, मनोविज्ञान में 100, राजनीति शास्त्र में 100, एंटरप्रिनियरशिप में 98 नंबर लाने वाली इंदिरापुरम निवासी अदिति ने बताया कि कभी भी यह तय नहीं किया कि कितने घंटे पढ़ना है। रोज हर सब्जेक्ट का टारगेट तय कर पढ़ाई करती थी। अदिति के पिता पंकज सिंघल प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।पिता की ही तरह डॉक्टर बनना चाहती हैं निलंजनाएमिटी इंटरनैशनल स्कूल की निलंजना ने भी टॉप 4 रैंक में जगह बनाई है। निलंजना ने बताया कि भविष्य में अपने पिता डॉ. गौरव विनोद जैन की ही तरह वह चिकित्सा क्षेत्र में जाना चाहती हैं। आगे की पढ़ाई वह डीयू से करेंगी। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने शिक्षकों को दिया। निलंजना ने कहा कि वह पूरे साल रोज लगभग 1 घंटे सेल्फ स्टडी करती थी, जबकि परीक्षा के दौरान 4 से 5 घंटे की पढ़ाई किया करती थी। उन्होंने कहा कि कभी भी तनाव लेकर पढ़ाई नहीं की जा सकती। निलंजना ने अंग्रेजी में 99, इतिहास ने 100, मनोविज्ञान में 100, राजनीति शास्त्र में 100, गृहविज्ञान में 97 अंक आए हैं। इनके निलंजना के पिता डॉ. गौरव विनोद जैन डॉक्टर हैं। यह पटपड़गंज, दिल्ली में रहते हैं।


Source: Navbharat Times May 03, 2019 02:32 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */