New Delhi News: सोलापुर जिले स्थित श्री सिद्धेश्वर भगवान के पुराने मंदिर के विकास कार्यों के लिए एएसआई के पास कोई प्रस्ताव लंबित नहीं - शेखावत - News Summed Up

New Delhi News: सोलापुर जिले स्थित श्री सिद्धेश्वर भगवान के पुराने मंदिर के विकास कार्यों के लिए एएसआई के पास कोई प्रस्ताव लंबित नहीं - शेखावत


New Delhi News. महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मचनूर में स्थित श्री सिद्धेश्वर भगवान का पुराना मंदिर, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अंतर्गत एक केंद्रीय संरक्षित स्मारक है। इस मंदिर के विकास कार्यों के लिए एएसआई के पास कोई भी प्रस्ताव लंबित नहीं है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोमवार को यह जानकारी दी। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सांसद प्रणिति शिंदे के पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में शेखावत ने बताया कि मचनूर में स्थित श्री सिद्धेश्वर भगवान का पुराना मंदिर,जो एक पक्की चारदीवारी में है, जिसे स्थानीय रूप से श्री सिद्धेश्वर देवस्थान के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर में विकास कार्यों के लिए वर्तमान में कोई प्रस्ताव लंबित नहीं है, ऐसे में यहां विकास कार्य कराने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता।केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि उज्जनी जल पर्यटन विकास योजना के अंतर्गत विकास कार्यों को पूरा करने के लिए महाराष्ट्र सरकार की ओर से एएसआई को कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है।


Source: Dainik Bhaskar March 10, 2026 08:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */