New Delhi News: कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा - बीड में शहरी वन की मंजूरी के लिए महाराष्ट्र सरकार से प्रस्ताव नहीं, मांग आधारित है नगर वन योजना - News Summed Up

New Delhi News: कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा - बीड में शहरी वन की मंजूरी के लिए महाराष्ट्र सरकार से प्रस्ताव नहीं, मांग आधारित है नगर वन योजना


New Delhi News. महाराष्ट्र के बीड जिले में शहरी वन की मंजूरी के लिए राज्य सरकार से केंद्र को कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुई है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने सोमवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान राकांपा (शरद) सांसद बजरंग सोनवणे के पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि ‘नगर वन योजना’ एक मांग आधारित योजना है। मंत्रालय राष्ट्रीय प्रतिपूरक वनीकरण कोष (कैम्पा) से वित्तीय सहायता के साथ वन विभाग, नगर निगमों, नगर पालिकाओं और अन्य शहरी स्थानीय निकायों के माध्यम से शहरी वनों के निर्माण और विकास के लिए इस योजना को संचालित कर रहा है, जिसके तहत राज्य सरकारों से शहरी वनों के विकास के लिए प्राप्त प्रस्तावों को मंत्रालय द्वारा निहित योजना दिशानिर्देशों और उपयुक्त भूमि तथा राशि की उपलब्धता के अनुसार विचार किया जाता है। सिंह ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य शहरी हरियाली क्षेत्र को बढ़ाना, जैव विविधता का संरक्षण करना और शहरी निवासियों को पारिस्थितिक, सुखकर और शैक्षिक लाभ प्रदान करना है।


Source: Dainik Bhaskar March 10, 2026 02:21 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */