Naina Tigress के सामने पड़ा भालू, पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया खौफनाक मंजर - News Summed Up

Naina Tigress के सामने पड़ा भालू, पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया खौफनाक मंजर


जागरण संवाददाता, पीलीभीत। यह जंगल है, जहां के रहस्य पर्यटकों के लिए रोमांचकारी होते हैं। जंगल का एक ही नियम है, एक जानवर खुद जीने के लिए दूसरे का शिकार करता है। शिकार के इसी क्रम के साथ जंगल के जीव रहते हैं। शिकार करने के लिए दो शावकों के साथ बाघिन ने भालू का शिकार करना चाहा, लेकिन वह जंगल में जाकर छिप गया। यह दृश्य पर्यटको ने अपने कैमरे में कैद कर लिए।पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल की पक्की पटरी पर शनिवार को नैना बाघिन और उसके दो शावकों के सामने एक भालू आ जाता है, जिसको देखकर दोनों शावक उसकी ओर बढ़ते हैं। इसी बीच नैना बाघिन भी पक्की पटरी पर आ जाती है।नैना बाघिन का शावकों और भालू के साथ वीडियो प्रसारित। pic.twitter.com/i4lhCy1h31 — anshul saxena (@rudrasaxena) March 15, 2026 कुछ देर तक भालू आगे-आगे चलता रहा और बाघिन अपने शावकों के साथ उसके पीछे चलती रही, लेकिन बाद में खतरा भांप पर भालू जंगल की गहराइयों में छिप जाता है। जंगल के बीच यह दृश्य देख पर्यटकों ने अपने मोबाइल में वीडियो कैद कर लिया।


Source: Dainik Jagran March 15, 2026 16:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */