Nagpur News: होली पर्व के लिए रेलवे चलाएगी ट्रेन ऑन डिमांड - News Summed Up

Nagpur News: होली पर्व के लिए रेलवे चलाएगी ट्रेन ऑन डिमांड


Nagpur News होली पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मध्य रेल्वे द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-नागपुर तथा पुणे-नागपुर के बीच ट्रेन ऑन डिमांड (टीओडी) अंतर्गत विशेष ट्रेनों का संचालन फरवरी-मार्च के दौरान किया जाएगा।मुंबई-नागपुर-मुंबई 22 एवं 24 फरवरी को : ट्रेन संख्या 02141 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से रविवार एवं मंगलवार 22 एवं 24 फरवरी को रात 12.20 बजे प्रस्थान करेगी। उसी दिन दोपहर 3.10 बजे नागपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 02142 नागपुर से रविवार एवं मंगलवार को 22 एवं 24 फरवरी को रात 8 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन दोपहर 1.30 बजे मुंबई पहुंचेगी। सफर के दौरान गाड़ी दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बडनेरा, धामणगांव एवं वर्धा में स्टॉपेज लेगी। गाड़ी में 1 एसी द्वितीय श्रेणी, 6 एसी तृतीय श्रेणी, 9 शयनयान, 4 साधारण द्वितीय श्रेणी, 1 साधारण द्वितीय श्रेणी सहगार्ड ब्रेक वैन एवं 1 जनरेटर वैन रहेगी।पुणे-नागपुर 3 मार्च को : गाड़ी संख्या 01469 पुणे-नागपुर विशेष मंगलवार 3 मार्च को दोपहर 3.50 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी। अगले दिन सुबह 6.30 बजे नागपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01470 नागपुर-पुणे विशेष बुधवार, 4 मार्च को सुबह 8 बजे नागपुर से प्रस्थान करेगी। उसी दिन रात 11.30 बजे पुणे पहुंचेगी। गाड़ी में 3 एसी द्वितीय श्रेणी, 15 एसी तृतीय श्रेणी,1 साधारण द्वितीय श्रेणी सहगार्ड ब्रेक वैन एवं 1 जनरेटर वैन (एलएचबी कोच) रहेगी।नागपुर-पुणे 4 मार्च को : गाड़ी संख्या 01457 पुणे-नागपुर विशेष बुधवार, 4 मार्च को दोपहर 3.50 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी। अगले दिन सुबह 6.30 बजे नागपुर पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 01458 नागपुर-पुणे विशेष गुरुवार, 5 मार्च को सुबह 8 बजे नागपुर से प्रस्थान करेगी। उसी दिन रात 11.30 बजे पुणे पहुंचेगी। सफर में गाड़ी उरुली, दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बडनेरा, धामणगांव एवं वर्धा में स्टॉपेज लेगी। गाड़ी में एसी प्रथम श्रेणी, 1 एसी द्वितीय श्रेणी, 2 एसी तृतीय श्रेणी, 5 शयनयान, 6 साधारण द्वितीय श्रेणी, 1 साधारण द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन एवं 1 जनरेटर वैन रहेगी। इन विशेष ट्रेनों की बुकिंग सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।


Source: Dainik Bhaskar February 18, 2026 10:09 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */