Nagpur News: ब्रिटिश एयरवेज विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में सवार सभी 169 यात्री सुरक्षित - News Summed Up

Nagpur News: ब्रिटिश एयरवेज विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में सवार सभी 169 यात्री सुरक्षित


Nagpur News लंदन से हैदराबाद जा रहे ब्रिटिश एयरवेज के विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। खराब मौसम के चलते इसे नागपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया था। घटना मंगलवार तड़के की है। विमान में सवार सभी 169 यात्री सुरक्षित हैं।लैंडिंग की अनुमति मांगी : जानकारी के अनुसार, ब्रिटिश एयरवेज के बोइंग 787 विमान (फ्लाइट संख्या बीएडब्लू 277) ने सोमवार 23 फरवरी को भारतीय समयानुसार रात 7 बजकर 55 मिनट पर लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से उड़ान भरी। इसे मंगलवार सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर हैदराबाद पहुंचना था। इसी बीच खराब मौसम के कारण हैदराबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। बताया जा रहा है कि विमान कुछ समय तक हैदराबाद के आसमान में चक्कर लगाता रहा। आखिरकार पायलट ने विमान को नागपुर की तरफ मोड़ दिया और नागपुर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। एटीसी से अनुमति मिलते ही विमान ने तड़के 5 बजकर 27 मिनट पर सुरक्षित लैंडिंग की।टर्मिनल बिल्डिंग में ठहराया : विमान में पायलट समेत 10 क्रू मेंबर थे। सभी यात्रियों और क्रू को नागपुर एयरपोर्ट पर टर्मिनल बिल्डिंग में ठहराया गया। एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से यात्रियों के लिए भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई।उड़ानों में लेटलतीफी डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मंगलवार को कई उड़ाने देरी से संचालित हुईं। मुंबई-नागपुर इंडिगो की फ्लाइट 6ई686 लगभग 55 मिनट विलंब रही, जबकि 6ई6235 करीब 26 मिनट और एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 2583 करीब 20 मिनट देरी से पहुंची। दिल्ली-नागपुर 6ई5022 भी 30 मिनट और 6ई6529 करीब 38 मिनट लेट रही। पुणे से नागपुर की फ्लाइट 6ई6093 लगभग 35 मिनट और 6ई6798 भी 42 मिनट देरी से पहुंची। इंदौर से नागपुर की 6ई7037 करीब 37 मिनट देरी से संचालित हुई है। वहीं नागपुर-मुंबई 6ई659 लगभग 32 मिनट, 6ई6095 करीब 35 मिनट तथा नागपुर से इंदौर की 6ई7273 भी 36 मिनट देरी से उड़ान भरी।


Source: Dainik Bhaskar February 25, 2026 09:12 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */