Nagpur News: पर्चा लीक प्रकरण के उमरेड से जुड़ रहे तार , जांच में सामने आ रहे नाम - News Summed Up

Nagpur News: पर्चा लीक प्रकरण के उमरेड से जुड़ रहे तार , जांच में सामने आ रहे नाम


Nagpur News उमरेड में बारहवीं बोर्ड परीक्षा को लेकर एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। आरोप है कि 16 फरवरी को आयोजित कक्षा 12वीं के केमिस्ट्री विषय का प्रश्नपत्र परीक्षा से कुछ दिन पहले ही शहर के एक निजी कोचिंग क्लास में ‘टेस्ट एग्जाम’ के रूप में विद्यार्थियों को हल करने के लिए दिया गया था। 16 फरवरी को बोर्ड परीक्षा में वहीं प्रश्नपत्र आने की बात कुछ छात्रों के माध्यम से सामने आई। इसके बाद केमिस्ट्री का पेपर लीक प्रकरण के तार उमरेड की कोचिंग क्लास से जुड़ने की चर्चा बनी हुई है।छात्रों का यह दावा : जानकारी के अनुसार, उमरेड स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में केमिस्ट्री विषय का विशेष टेस्ट आयोजित किया गया था। इस टेस्ट में शामिल छात्रों का दावा है कि टेस्ट में पूछे गए प्रश्न 16 फरवरी को हुई बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र से हूबहू मेल खाते थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के बीच आपसी चर्चा में यह बात सामने आई कि उन्हें ऐसा ही प्रश्नपत्र पूर्व में कोचिंग क्लास में अभ्यास के लिए दिया गया था। देखते ही देखते यह मामला शहरभर में चर्चा का विषय बन गया।लिखित शिकायत नहीं : हालांकि इस संबंध में अब तक किसी भी स्तर पर आधिकारिक लिखित शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विद्यार्थियों और अभिभावकों में गहरा असंतोष देखा जा रहा है। कई पालकों का कहना है कि यदि आरोपों में सत्यता पाई जाती है, तो यह मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई करने वाले छात्रों के साथ सीधा अन्याय है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े जानकारों का मानना है कि यदि किसी भी स्तर पर प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि होती है, तो यह केवल एक कोचिंग क्लास तक सीमित मामला नहीं रहेगा, बल्कि यह व्यापक स्तर पर किसी संगठित पेपर लीक नेटवर्क की ओर संकेत कर सकता है।शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। यदि निजी कोचिंग कक्षाओं में इस प्रकार की कोई घटना घटी है, तो वह पूर्णतः गलत है। यदि इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त होती है, तो गंभीरता से जांच कर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -मनोज पाटील, गट शिक्षणाधिकारी, पंचायत समिति उमरेड


Source: Dainik Bhaskar February 27, 2026 16:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */