Nagpur News: नागपुर शहर में एक दिन में 12 लाख लीटर पेट्रोल-डीजल बिका - News Summed Up

Nagpur News: नागपुर शहर में एक दिन में 12 लाख लीटर पेट्रोल-डीजल बिका


Nagpur News मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव की खबरों के बीच उपराजधानी नागपुर में ईंधन को लेकर अचानक घबराहट का माहौल बन गया। अफवाहों और आशंकाओं के कारण शहर में पेट्रोल-डीजल की पैनिक बाइंग शुरू हो गई। हालात ऐसे बने कि सामान्य दिनों की तुलना में ईंधन की खपत एक ही दिन में दोगुनी हो गई। शहर में आम दिनों में रोजाना करीब 5 से 6 लाख लीटर पेट्रोल-डीजल की बिक्री होती है। मंगलवार को यह आंकड़ा बढ़कर करीब 12 लाख लीटर तक पहुंच गया। अचानक बढ़ी मांग के कारण शहर के 25 से अधिक पंप ड्राय हो गए। कई जगहों पर पंपों के बाहर “नो पेट्रोल-डीजल” के बोर्ड भी लगाने पड़े।भटकते रहे वाहन चालक : सुबह से ही शहर के कई इलाकों में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की भीड़ बढ़ने लगी थी। दोपहर तक कई पंपों पर कार और दोपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शाम होते-होते स्थिति और गंभीर हो गई।कई पंपों का स्टॉक खत्म : शहर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल के कुल 106 पेट्रोल पंप संचालित होते हैं। मंगलवार सुबह से ही इन पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। टैंक फुल कराने की होड़ के चलते कई पंपों का स्टॉक तेजी से खत्म हो गया। दोपहर तक कुछ पंपों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा, जबकि रात तक 25 से अधिक पेट्रोल पंप पूरी तरह ड्राय हो गए। टैंक फुल कराने की होड़ के कारण कई निजी पंपों पर भी दोपहर तक पेट्रोल-डीजल का स्टॉक तेजी से कम हो गया।एक नजर में हालातसामान्य खपत : 5 से 6 लाख लीटर प्रतिदिनमंगलवार को खपत : करीब 12 लाख लीटरशहर में कुल पेट्रोल पंप : 106ड्राय हुए पंप : 25 से अधिककई पंपों पर लगा : “नो पेट्रोल-डीजल” बोर्ड


Source: Dainik Bhaskar March 25, 2026 23:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */