Nagpur News: नागपुर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की बड़ी उपलब्धि, फोल्डेबल मल्टीकलर एलईडी लैंप विकसित - News Summed Up

Nagpur News: नागपुर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की बड़ी उपलब्धि, फोल्डेबल मल्टीकलर एलईडी लैंप विकसित


Nagpur News राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भौतिकशास्त्र विभाग के प्रमुख व वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. संजय ढोबले तथा शोधकर्ता सिद्धेश्वर नागपुरे और आदित्य जगदले ने एक अभिनव "फोल्डेबल मल्टीकलर एलईडी लैंप' विकसित किया है। इस शोध को यूके डिजाइन का पंजीकरण प्रमाणपत्र भी प्राप्त हुआ है।लैंप आकार में छोटा, वजन में हल्का और आसानी से मोड़कर रखा जा सकने वाला है, इसलिए इसका उपयोग घर, पढ़ाई, कैंपिंग, यात्रा, कार्यशालाओं और आपातकालीन परिस्थितियों में किया जा सकता है। इसमें पीला, नीला, सफेद और आरजीबी (लाल, हरा, नीला) जैसे कई प्रकाश विकल्प उपलब्ध हैं। एक समय में केवल एक रंग सक्रिय रहता है, जिससे ऊर्जा की बचत होती है और आंखों पर कम दबाव पड़ता है। लैंप में विशेष पीसीबी, हुक और मैग्नेट की सुविधा दी गई है, जिससे इसे दीवार, तंबू या धातु की सतह पर आसानी से लगाया जा सकता है। कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर सहित अधिकारियों ने इस उपलब्धि के लिए शोधकर्ताओं को बधाई दी है।लैंप के फायदे : इस लैंप का सफेद एलईडी प्रकाश प्राकृतिक रोशनी जैसा है, जो पढ़ाई, लेखन और कार्यालयीन कार्यों के लिए उपयुक्त है। पीला प्रकाश मच्छरों को कम आकर्षित करता है, जबकि नीला प्रकाश मानसिक शांति देने में सहायक माना जाता है। वहीं आरजीबी लाइट संगीत के साथ तालमेल बनाकर आकर्षक प्रकाश प्रभाव उत्पन्न करती है, जिससे कार्यक्रमों और प्रस्तुतियों में इसका उपयोग किया जा सकता है।


Source: Dainik Bhaskar March 11, 2026 07:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */