Nagpur News: डिजिटल अरेस्ट मामले में आरोपी को दिल्ली ले गई सीबीआई - News Summed Up

Nagpur News: डिजिटल अरेस्ट मामले में आरोपी को दिल्ली ले गई सीबीआई


Nagpur News केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने डिजिटल अरेस्ट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को नागपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी मोहम्मद मुश्ताक को दिल्ली ले गई। आरोपियों ने डिजिटल अरेस्ट का डर बताकर केरल के कोट्टायम की एक बुजुर्ग महिला को 1 करोड़ 86 लाख रुपए से ठगा था। सीबीआई ने इस गिरोह के 3 सदस्यों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया। सीबीआई ने नागपुर के अलावा गोवा, दिल्ली, कर्नाटक, केरल आैर तेलंगाना में एक साथ छापे मारे थे।सिम कार्ड का खेल : नागपुर से पकड़े गए आरोपी मोहम्मद मुश्ताक ने एक शेल कंपनी बनाई थी, जिसका उपयोग अपराध से मिले पैसे को लेने के लिए किया जाता था। सीबीआई ने ब्लेसिन अब्राहम को गोवा से आैर मोहम्मद जुनैद को बंगलुरु से गिरफ्तार किया था। मोहम्मद जुनैद सिम कार्ड मुहैया कराता था। 5-जी अपग्रेड के नाम पर केवाईसी की चोरी आरोपी मोहम्मद जुनैद की मोडस अपरेंटिस का हिस्सा था।केवाईसी के नाम पर दस्तावेज व डेटा प्राप्त कर लेता था। उसके आधार पर नया सिम कार्ड लेता था। इस सिम कार्ड को विदेशों से संचालित साइबर क्राइम के रैकेट में इस्तेमाल करता था। सीबीआई को बड़े पैमाने पर डिजिटल उपकरण, डेबिट कार्ड, बैंक खाते संबंधी दस्तावेज आैर कई सिम कार्ड मिले। चूंकि मामला दिल्ली में दर्ज होने से जांच सीबीआई दिल्ली करेगी।


Source: Dainik Bhaskar February 28, 2026 08:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */