Nagpur News: ग्वालियर से नागपुर तक बनेगा 6 लेन एक्सप्रेस-वे - News Summed Up

Nagpur News: ग्वालियर से नागपुर तक बनेगा 6 लेन एक्सप्रेस-वे


Nagpur News केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ग्वालियर से नागपुर तक प्रस्तावित 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए एलाइनमेंट का अध्ययन कर रहा है। एलाइनमेंट को मंजूरी मिलने के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जाएगी। माना जा रहा है कि इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से ग्वालियर से नागपुर तक 569 किमी का फासला महज 10 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। दिल्ली से दक्षिण भारत की आेर जाने वाले स्वर्णिम चतुर्भुज मार्ग पर लोड कम करने के लिए यह नया एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा।अनुमानित लागत 40 हजार करोड़ : वर्तमान में उत्तर-दक्षिण को जोड़ने वाला ग्वालियर से झाँसी,सागर,नरसिंहपुर,सिवनी होते हुए नागपुर तक स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग है। दिल्ली से दक्षिण भारत की आेर जाने वाले इस मार्ग पर ट्रैफिक लोड काफी ज्यादा है। इस लोड को कम करने के लिए यह नया एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा। अनुमानित 40 हजार करोड़ की लागत से बनने वाले इस एक्सप्रेस वे के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय एलाइनमेंट स्टडी (अध्ययन) कर रहा है। फाइनल एलाइनमेंट को मंजूरी मिलने के बाद डीपीआर बनाया जाएगा। फिलहाल डीपीआर का काम भी सड़क परिवहन मंत्रालय ही करेगा। डीपीआर के बाद जमीन अधिग्रहण का काम शुरू होगा। यह ग्रीन फील्ड हाईवे होगा। इस काम के लिए अभी तक कोई एजेंसी तय नहीं हुई है।अभी केवल अध्ययन : केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी की घोषणा के बाद सड़क परिवहन मंत्रालय ग्वालियर से नागपुर तक 569 किमी लंबे 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर काम कर रहा है। यह रास्ता कौन-कौन से जिलों से होकर नागपुर तक पहुंचेगा, यह अभी तय नहीं हुआ है। अभी केवल एलाइनमेंट स्टडी चल रही है।दिल्ली-नागपुर एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा : प्रस्तावित 569 किलोमीटर 6 लेन रास्ता ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम और बैतूल से गुजरते हुए नागपुर तक पहुंच सकता है। अभी इस पर मुहर नहीं लगी है। यह रास्ता बनने के बाद वर्तमान रास्तों का लोड कम होगा। यह ग्रीन फील्ड हाईवे दिल्ली-नागपुर एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा।


Source: Dainik Bhaskar February 24, 2026 09:31 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */