Nagpur News जिलाधीश डॉ. विपिन इटनकर ने मनपा मुख्यालय में खाद्यान्न आपूर्ति अधिकारी व आइल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर घरेलू व व्यावसायिक सिलेंडर के स्टॉक की ताजा पोजिशन की जानकारी ली। आइल कंपनियों के अधिकारियों ने सिलेंडरों की कमी नहीं होने की जानकारी दी। जिलाधीश ने घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग रोकने के लिए खाद्यान्न आपूर्ति विभाग व आइल कंपनियों के अधिकारियों को मिलकर टीम तैयार करने के निर्देश दिए हैं। ये टीम होटलों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जाकर यह देखेगी कि, घरेलू सिलेंडर का उपयोग तो नहीं हो रहा है।दावा : पेट्रोल, डीजल का पर्याप्त स्टॉकआइल कंपनियों के अधिकारियों ने बैठक में दावा किया कि, जिले में पेट्रोल, डीजल का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है।एचपीसीएल, आईआेसी व बीपीसीएल के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि, फिलहाल घरेलू व व्यावसायिक सिलेंडरों का जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। पहले महीने में दो सिलेंडरों की बुकिंग होती थी, अब 21 दिन के बाद ही घरेलू सिलेंडर की बुकिंग ली जा रही है। घरेलू सिलेंडर की किल्लत न हाे, इसलिए यह एहतियाती कदम उठाए गए हैं।दो टीमें रखेंगी नजर : जिले में घरेलू सिलेंडरों का दुरुपयोग रोकने के लिए एक टीम जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद पडोले के नेतृत्व में आैर दूसरी टीम खाद्यान्न आपूर्ति अधिकारी विनोद काले के नेतृत्व में काम करेगी। टीम में एचपीसीएल, आईआेसी व बीपीसीएल के अधिकारी भी रहेंगे।व्यावसायिक सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक : खाद्यान्न आपूर्ति अधिकारी विनोद काले ने बताया कि, घरेलू सिलेंडर होटलों में मिले, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में व्यावसायिक सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। सोमवार को कुछ होटलों में निरीक्षण किया गया, लेकिन घरेलू सिलेंडर नहीं मिले। व्यावसायिक सिलेंडर की किल्लत होने की अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। 21 दिन के बाद ही घरेलू सिलेंडर की बुकिंग की जा सकेगी। घरेलू सिलेंडरों की होम डिलिवरी सामान्य रूप से हो रही है।
Source: Dainik Bhaskar March 10, 2026 08:29 UTC