Nagpur News: अंतरराज्यीय स्तर पर देसी पिस्टल बेचने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार - News Summed Up

Nagpur News: अंतरराज्यीय स्तर पर देसी पिस्टल बेचने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार


Nagpur News क्राइम ब्रांच ने कलमना क्षेत्र में छापा मारकर चार युवकों को धर दबोचा। आरोपी अापराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के अलावा देस पिस्टल की खरीदी-बिक्री कर रहे थे। घटना के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े हैं। आरोपियों से 2 पिस्टल, 34 कारतूस और 4 मोबाइल जब्त िकए गए हैं। कलमना थाने में प्रकरण दर्ज िकया गया। आरोपी शुभम बालाराम जंगले (24), शिवशंभू नगर, भरतवाड़ा रोड, सागर रमेश चौधरी (27), श्रेयस अमरदीप यादव (23), जाम नगर, कलमना और वंश संतोष सिन्हा (19), नवीन नगर निवासी है।1.75 लाख का माल जब्त : गुरुवार को तड़के करीब 4.30 बजे क्राइम ब्रांच को गुप्त जानकारी िमली कि, शुभम के पास देसी पिस्टल है। पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान उसके घर से 2 कारतूस िमले। पूछताछ मेंं उसने बताया कि, पिस्टल उसने सागर को दी है। सागर के घर पर छापा मारा गया। इस तरह चारों आरोपियों के घर पर बारी-बारी कार्रवाई की गई। आरोपियों के कब्जे से 2 देसी पिस्टल और 34 कारतूस और 4 मोबाइल सहित 1.75 लाख का माल जब्त िकया गया। शुभम व श्रेयस पर पहले के अापराधिक मामले दर्ज हैं।आरोपी के रिश्तेदार पर दर्ज हो सकता है मामला : श्रेयस के रिश्तेदार उत्तर प्रदेश में रहते हैं। उसने रिश्तेदार के परिचित से प्रति पिस्टल 35 हजार रुपए में खरीदी थी, जिसे बेचने नागपुर लाया था। बेचने के लिए आरोपी एक-दूसरे को पिस्टल दे रहे थे। प्रकरण को लेकर ली पत्र परिषद में उपायुक्त राहुल माकनीकर ने बताया कि, श्रेयस के उत्तर प्रदेश के रिश्तेदार और पिस्टल बेचने वाले को भी आरोपी बनाया जा सकता है। गुरुवार को आरोपियों को पुलिस की रिमांड में लिया गया।


Source: Dainik Bhaskar February 20, 2026 07:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */