Nagaur News: तस्कर की औकात 25 पैसे! नागौर SP ने घोषित किया 'चवन्नी' का इनाम, जानें क्या है वजह - News Summed Up

Nagaur News: तस्कर की औकात 25 पैसे! नागौर SP ने घोषित किया 'चवन्नी' का इनाम, जानें क्या है वजह


Rajasthan News: राजस्थान के नागौर जिले में अपराधियों के हौसले पस्त करने और उनकी सामाजिक साख को मिट्टी में मिलाने के लिए पुलिस ने एक अनोखा तरीका अपनाया है. जिले के जायल थाना क्षेत्र का वांछित आरोपी अर्जुन राम, जो मादक पदार्थों की तस्करी (NDPS) के मामलों में फरार चल रहा है, अब पूरे राजस्थान में चर्चा का विषय बन गया है. कारण है नागौर पुलिस की तरफ से उसकी गिरफ्तारी पर घोषित इनाम, जो महज 25 पैसे का है. नागौर एसपी मृदुल कच्छावा ने इस बार उसे पकड़ने के लिए लाखों का नहीं, बल्कि सिर्फ 'चवन्नी' का इनाम रखा है. यह उन अपराधियों के लिए बड़ा संदेश है जो अवैध तरीके से पैसा कमाकर दिखावे के लिए हवाबाजी करते हैं.


Source: NDTV March 12, 2026 10:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */