NZ vs IND 1st T20: श्रेयस अय्यर पर फिदा हुए फैन, कुछ ऐसे सोशल मीडिया पर की जमकर तारीफ - News Summed Up

NZ vs IND 1st T20: श्रेयस अय्यर पर फिदा हुए फैन, कुछ ऐसे सोशल मीडिया पर की जमकर तारीफ


NZ vs IND: श्रेयस अय्यर की इस पारी को प्रशंसक लंबे समय तक नहीं भूलेंगेखास बातें श्रेयस के 29 गेंदों पर नाबाद 58 रन श्रेयस ने जड़े 5 चौके व 3 छक्के मैन ऑफ द मैच बने अय्यरवास्तव में जिस अंदाज में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को ऑकलैंड में पहले टी20 में मात दी, कहा जा सकता है कि यह टीम विराट अब एक अलग लेवल ही टीम हो चली है. और यह जीत के लिए विराट पर ही निर्भर नहीं है. जिस अंदाज में मैन ऑफ द मैच श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने बैटिंग की, उससे कहा जा सकता है कि कि टीम इंडिया ने नंबर-4 का हल पूरी तरह से खोज लिया है. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने नाबाद रहते हुए बेहतरीन अंदाज में मैच जिताया, तो प्रशसंकों ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ में जमकर कसीदे काढ़े. किसी ने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को अगले दशक का बड़ा सितारा करार दिया, तो किसी ने अगला कप्तानहालांकि, जब श्रेयस खेल रहे थे, मैच हार जीत के लिहाज से रोमांच के चरम पर था.


Source: NDTV January 24, 2020 11:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */