Mumbai Rains Live Update: मुंबई पर अगले 2 घंटे भारी, हाई टाइड का अलर्ट, रेस्क्यू के लिए उतरी नेवी - News Summed Up

Mumbai Rains Live Update: मुंबई पर अगले 2 घंटे भारी, हाई टाइड का अलर्ट, रेस्क्यू के लिए उतरी नेवी


Mumbai Rains Live Update: मुंबई पर अगले 2 घंटे भारी, हाई टाइड का अलर्ट, रेस्क्यू के लिए उतरी नेवीमुंबई जेएनएन। मुंबई में भारी बारिश लोगों के लिए कहर बनकार आई हैं। लागातार हो रही बारिश की वजह से हालात बेहद खराब हो गए हैं। राहत-बचाव के लिए बीएमसी के अनुरोध पर भारतीय नौसेना ने अपनी कई टीमों को कई इलाकों में तैनात किया है। जगह-जगह पानी भरने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। भारी बारिश की वजह से स्कूल और कॉलेज को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। यहीं नहीं सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों की भी छुट्टी कर दी गई है।भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे के लिए मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं मुंबई पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वो अपने घरों से बाहर निकलने से पहले मौसम की अपडेट्स जरूर चेक कर लें।Mumbai Rains Live Update:- मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट मैनेजर के हवाले से जानकारी दी है कि विमानों की आवाजाही मौसम के अनुसार हो रही है और ज्यादातर उड़ेनें देरी से चल रही है। एयरपोर्ट पर जल-जमाव के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।- भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बारिश के दौरान मुंबई की सैटलाइट इमेज जारी की है।India Meteorological Department (IMD): Present satellite images of Mumbai. #MumbaiRain pic.twitter.com/PRUyduSIFp — ANI (@ANI) July 2, 2019- मुंबई के मलाड में दीवार गिरने से घायल हुए लोगों का हाल जानने शताब्दी अस्पताल पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस। मंत्री योगेश सागर भी उनके साथ मौजूद हैं। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो चुकी है।- भारी बारिश की वजह से सियोन पुलिस स्टेशन में घुटनों तक पानी भर गया है। जिसकी वजह से पूरे शहर में सामान्य यातायात पर असर पड़ा है।- मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट आने वाले 54 विमानों को डायवर्ट किया गया है, जबकि 52 उड़ानों को कैंसल किया गया है।- भारतीय नौसेना ने बीएमसी के एक अनुरोध के बाद कुर्ला में बारिश से प्रभावित और फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए कई टीमों को तैनात किया। एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, नौसेना की टीमों के साथ-साथ स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से लगभग 1000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।- मलाड पूर्व के पिंपरीपाड़ा इलाके में आज भारी बारिश के कारण एक दीवार गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। NDRF ने खोज अभियान अब बंद कर दिया है।- IMD: मुंबई सहित उत्तर महाराष्ट्र तट पर बादल छाए रहेंगे। मुंबई में आज भी भारी बारिश की आशंका है। शहर में कई स्थानों पर 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मुंबई के कई जिलों में अगले दो घंटों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है।- मौमस विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के 3 जिलों मुंबई सिटी, मुंबई उपनगर और ठाणे में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के CEO आशीष कुमार ने बताया कि आज बाजार बंद नहीं रहेगा और BSE सामान्य दिनों की तरह काम करता रहेगा।- मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने जानकारी दी है कि मिठी नदी के बहाव के कारण किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कुर्ला के क्रांति नगर से लगभग 1000 लोगों को निकाला गया।- मुंबई: कुर्ला पूर्व में भारी बारिश के कारण कैलाश परबत सोसाइटी का ग्राउंड फ्लोर डूब गया। यहां लगातार तेज बारिश का सिलसिला जारी है।- मुंबई के सियोन में भारी बारिश की वजह से सियोन रेलवे स्टेशन में पानी भर गया। रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए।- मुंबई एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक बारिश के कारण लगभग 54 विमानों को पास के हवाई अड्डों पर डाईवर्ट किया गया है।- ठाणे रेलवे स्टेशन पर फंसे यात्रियों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान खाने-पीने का सामान बांट रहे हैं। भारी बारिश से ठाणे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही बंद रही।- भारी बारिश के कारण कल्याण में राष्ट्रीय उर्दू स्कूल की दीवार गिर गई। दिवार गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति घायल हो गया।- महाराष्ट्र: मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने रेलवे ट्रैफिक अपडेट जारी किया है। जिसके मुताबिक सीएसटी से थाणे, बोरिवली से वाशी, सीएसटी से वाशी रोड जाने वाली लाइन बाधित है।वहीं, मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में मुंबई और मुंबई महानगर में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है। इसलिए लोगों घरों से बाहर निकलने से पहले मौसम के अपडेट को जरूर चेक कर लें।Posted By: Manish Pandey


Source: Dainik Jagran July 02, 2019 02:16 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...