बारिश के कारण वित्तीय राजधानी जगह-जगह जलमग्न है और शहर में दीवार गिरने की एक घटना में 22 लोगों की जान चली गई. अधिकारियों ने बताया कि शेष महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 14 अन्य लोगों की मौत हो गई. मंगलवार की रात घायल एक और व्यक्ति की मौत के साथ कुल 22 लोगों की जान जा चुकी है. मुंबई में बारिश का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं, जानें आपके राज्य में कब होगी वर्षामलाड में एक कार में पानी भरने से उसमें फंसे दो लोगों की मौत हो गई. मानसून सत्र के आखिरी दिन मंगलवार को विधानसभा में मलाड में दीवार गिरने की घटना का जिक्र हुआ.
Source: NDTV July 02, 2019 22:41 UTC