Mumbai Rains : बारिश से डूब रही मुंबई और Sunny Leone बोलीं, पता ही नहीं चला - News Summed Up

Mumbai Rains : बारिश से डूब रही मुंबई और Sunny Leone बोलीं, पता ही नहीं चला


Mumbai Rains : बारिश से डूब रही मुंबई और Sunny Leone बोलीं, पता ही नहीं चलानई दिल्ली, जेएनएन। मुंबई बारिश के बेहाल हो रही है। लाखों लोग फंस गए हैं और कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं सनी लियोनी (Sunny Leone) ने मंगलवार सुबह इंस्टाग्राम पर एक फोटो डाली। इसमें वह मौसम का पूरा मजा लेती दिख रही हैं। सनी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।इस तस्वीर में सनी लियोनी अपने घर की खिड़की के पास कॉफी पीती दिख रही है। वह पूरी तरह रिलैक्स हैं। साथ में पोस्ट का कैप्शन है, क्या बारिश हो रही है। पता ही नहीं चला। सनी की इस फोटो पर एक घंटे में ही 2.89 लाख लाइक्स आ गए। खूब कमेंट भी आ रहे हैं। ज्यादातर कमेंट में फैंस सनी लियोनी की खूबसूरती का तारीफ कर रहे हैं।फिल्मों की बात करें तो सनी लियोनी साउथ के सितारों के साथ शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के लिए सनी उत्तर प्रदेश के गांवों की बोली सीख रही हैं। सनी लियोनी ने 2012 में पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म-2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद सनी लियोनी ने रागिनी एमएमएस-2, एक पहेली-लीला जैसी फिल्में की हैं। उनका आइटम नंबर लैला मैं लैला और बेबी डॉल मैं सोने दी काफी हिट हुआ था।Posted By: Vineet Sharan


Source: Dainik Jagran July 02, 2019 07:14 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */