Mumbai Rain वाररल हो रहे बॉलीवुड के मेम्स, बीएमसी किधर हैनई दिल्ली, जेएनएन। मुंबई बारिश से बेहाल है। सड़कों से लेकर एयरपोर्ट तक पर पानी भर गया है। लाखों लोग शहर में यहां वहां फंस कर रह गए हैं। हालांकि कुछ घंटों से बारिश रुकी हुई है। सोशल मीडिया पर लोग इस बारिश और अव्यवस्था का मजाक उड़ाने में पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों के मीम्स की भी खूब बारिश हो रही है।अमिताभ बच्चन ने भी अपने अकाउंट से ऐसा ही एक मीम शेयर किया है। इसमें अमिताभ और जीनत अमान नाव पर बैठे दिख रहे हैं। यह अमिताभ की पुरानी फिल्म के पॉपुलर सॉन्ग 'दो लफ्जों की है प्रेम कहानी, या है मोहब्बत या है जवानी' गाने के एक सीन पर लिखा गया है, 'भैया गोरेगांव ले चलो'। अमिताभ बच्चन ने एक अन्य ट्वीट में पानी के संरक्षण को लेकर भी नागरिकों को आगाह किया है। वह सरकार की योजना जल शक्ति अभियान के तहत मुहिम का समर्थन कर रहे हैं।T 3... Jalsa hote hue .. pic.twitter.com/PKSZuQm7ju — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 2, 2019तो दूसरे मीम्स में जॉनी लिवर हैं जो चाकू लिए बीएमसी किधर है, पूछ रहे हैं। वहीं तुम मिले और आशिकी की बारिश भी सोशल मीडिया यूजर को याह आ रही है। गैंग्स ऑफ वासेपुर, हेराफेरी, वेलकम के भी काफी सीन और डायलॉग हैं जो वायरल हैं।हॉलीवुड की फिल्म एक्वामैन, सुपरमैन और टाइटेनिक के भी काफी फनी मीम्स हैं।Posted By: Vineet Sharan
Source: Dainik Jagran July 02, 2019 12:22 UTC