Mumbai News: पर्यटन विभाग बॉन्डिंग पर खर्च करेगा 441 करोड़, वेबसाइट पर अब भी अजित की तस्वीर - News Summed Up

Mumbai News: पर्यटन विभाग बॉन्डिंग पर खर्च करेगा 441 करोड़, वेबसाइट पर अब भी अजित की तस्वीर


Mumbai News. प्रदेश सरकार ने पर्यटन विभाग के साल 2025-26 के लिए बॉन्डिंग और विपणन प्रारूप अंतर्गत संशोधित प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है। इससे पर्यटन विभाग अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बॉन्डिंग और विपणन पर 441 करोड़ 77 खर्च कर सकेगा। इससे पहले सरकार ने 331 करोड़ 77 लाख रुपए मंजूर किया था। लेकिन अब सरकार ने बॉन्डिंग और विपणन पर खर्च राशि को बढ़ा दिया है। प्रदेश के पर्यटन विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इसके अनुसार राज्य के पर्यटन को गति देने के लिए पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यायक स्थर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके देशी और विदेशी पर्यटक महाराष्ट्र में आकर्षित हो सकेंगे। पर्यटन विभाग ने विभिन्न प्रकार के उत्सव, महोत्सव और कार्यक्रम के आयोजन के लिए भी निधि स्वीकृत की है।पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर अजित की तस्वीरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार का 28 जून को निधन हो गया है। अजित के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार राज्य की नई उपमुख्यमंत्री बनीं हैं। लेकिन प्रदेश के पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर अब भी अजित पवार की तस्वीर बतौर उपमुख्यमंत्री लगी हुई है। वेबसाइट पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राज्य के पर्यटन मंत्री शंभुराज देसाई और पर्यटन राज्य मंत्री इंद्रनील नाईक की तस्वीर भी है।


Source: Dainik Bhaskar February 17, 2026 15:08 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */