Mumbai News: नागपुर में 20 हजार फर्जी बालभारती किताबें जब्त, प्रिंटिंग प्रेस मालिक गिरफ्तार - News Summed Up

Mumbai News: नागपुर में 20 हजार फर्जी बालभारती किताबें जब्त, प्रिंटिंग प्रेस मालिक गिरफ्तार


Mumbai News राज्य में फर्जी पाठ्य पुस्तकों के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे ने शुक्रवार को विधानसभा में जानकारी दी कि दिसंबर 2025 में नागपुर के हिंगणा एमआईडीसी क्षेत्र स्थित एक निजी प्रिंटिंग प्रेस पर छापेमारी कर 20 हजार से अधिक फर्जी किताबें जब्त की गईं। ये किताबें महाराष्ट्र राज्य पाठ्य पुस्तक निर्मिती व अभ्यासक्रम संशोधन मंडल (बालभारती) के नाम से अवैध रूप से छापी जा रही थीं।मंत्री ने सदन में बताया कि छापे के दौरान कक्षा 9 से 12वीं तक की विभिन्न विषयों की किताबों की अवैध छपाई का मामला सामने आया है। बालभारती के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, जिसके बाद संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रिंटिंग प्रेस के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है और फर्जी किताबों का पूरा स्टॉक जब्त कर लिया गया है।राज्यभर में अलर्ट जारी : दादाजी भुसे ने कहा कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सरकार ने राज्यभर के क्षेत्रीय अधिकारियों को सतर्क कर दिया है। आवश्यकतानुसार निजी प्रिंटिंग प्रेसों की जांच और निरीक्षण किए जाएंगे, ताकि फर्जी किताबों की छपाई पर अंकुश लगाया जा सके। छात्रों और अभिभावकों को असली-नकली किताबों की पहचान में मदद करने के लिए इस शैक्षणिक सत्र से अधिकृत पाठ्यपुस्तकों के निर्धारित पन्नों पर क्यूआर कोड छापे जाएंगे। इसके अलावा मई और जून महीने में मीडिया के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि विद्यार्थी, अभिभावक और पुस्तक विक्रेता फर्जी किताबों से सावधान रहें।


Source: Dainik Bhaskar February 27, 2026 20:12 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */