Mumbai News प्रदेश में एलपीजी सिलेंडरों की कमतरता को लेकर चल रही खबरों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच रसोई गैस सिलेंडरों की संभावित कमी को लेकर आ रही खबरें अटकलबाजी पर आधारित है।मुख्यमंत्री ने लोगों से अटकलबाजी वाली खबरों से बचने की अपील की और इस बात पर बल दिया कि केंद्र सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जबकि एलपीजी सिलेंडर प्रदाता हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने स्पष्ट किया है कि देशभर में ईंधन की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।कंपनी के अनुसार पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के पर्याप्त भंडार उपलब्ध हैं और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है। एचपीसीएल ने कहा कि ईंधन की कमी से जुड़ी खबरें निराधार हैं।
Source: Dainik Bhaskar March 07, 2026 13:58 UTC