डीजल इंजन और जेनरेटर बनाने वाली कंपनी किर्लोस्कर ऑयल इंजन कंपनी का शेयर भी स्टॉक मार्केट में धूम मचाए हुए है। बुधवार सुबह इसमें भी तेजी आई। यह शेयर 1.71% उछलकर 1419.45 रुपये पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक महीने में यह स्टॉक भी करीब 30 फीसदी की छलांग मार चुका है। बात अगर एक साल की करें तो इतने समय में इसका भी रिटर्न करीब 135 फीसदी रहा है। यानी यह शेयर एक साल में एक लाख रुपये के निवेश को करीब 2.35 लाख रुपये में बदल चुका है।डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।
Source: Navbharat Times February 25, 2026 07:29 UTC