Milind Soman Trolled: न्यूड फोटो शेयर कर ट्रोल हुए मिलिंद सोमन, लोगों ने गिफ्ट कर दिए अंडर गारमेंट्सफिल्म अभिनेता आज अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। इस ख़ास दिन पर उन्होंने अपने फैंस के साथ एक ख़ास फोटो शेयर की लेकिन फैंस को ये फोटो बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने मिलिंद को ट्रोल कर दिया।नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म अभिनेता आज अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। इस ख़ास दिन पर उन्होंने अपने फैंस के साथ एक ख़ास फोटो शेयर की, लेकिन फैंस को ये फोटो बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने मिलिंद को ट्रोल कर दिया। दरअसल, एक्टर ने अपने जन्मदिन पर ख़ुद को विश करते हुए अपनी एक न्यूड फोटो शेयर की है। इस फोटो में मिलिंद किसी बीच पर रनिंग करते दिख रहे हैं। खास बात ये है कि बीच पर उनके अलावा और कोई भी नज़र नहीं आ रहा है। एक्टर की ये न्यूड फोटो क्लिक की है उनकी पत्नी अंकिता ने। फोटो शेयर करते हुए मिलिंद ने लिखा है, ‘मुझे जन्मदिन की बधाई’।मिलिंद की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं लोग उनकी फोटो पर कमेंट कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं कोई उन्हें फोटो के जरिए अंडर गारमेंट्स भेज रहा है तो कोई उनसे न्यूड फोटो शेयर करने के पीछे का मकसद पूछ रहा है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें एक्टर की ये फोटो काफी पसंद आई है। देखें मिलिंद की फोटो पर लोगों ने कैसे-कैसे कमेंट्स किए हैं।Arey itna modern mat bno sir. 🤣 — Naseem Akram نسیم اکرم (@naseemakram100) November 4, 2020Gift from my side sir😢 pic.twitter.com/qeQnZXY16Y — Yuvraj Vairagad 👹 (Nationalist)🚩 (@YVairagad) November 4, 2020Arre nange kyu ho 🤢 — शरद मिश्र (@sharadmishra267) November 4, 2020Happy wala birthday to theek hai @milindrunning sir..🙏🎂🍻 Lekin isme aisa kya ho gaya, Jo aap "नग्न अवस्था" mein hi daud laga liye..🙄🤔 Ab isme kya "Out of the Box" hai, Yeh samajh se baahar hai🤦 pic.twitter.com/w27PG3fprc — Lokesh Gaur® 2.0 (@DigitalGaur4U) November 4, 2020Phir nanga ho liya kapde pehen ke daudte hai log — amit tiwari (@amittiw9) November 4, 2020आपको बता दें कि मिलिंग लंबे वक्त से अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहते हैं। मिलिंद अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखते हैं और ये बात उनकी तस्वीरों से साफ झलकती है। 55 की उम्र में मिलिंद जितने फिट हैं शायद लोग 25 की उम्र में भी नहीं होते। एक्टर अक्सर अपनी वर्कआउट और योगा फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।मिलिंद के जन्मदिन पर उनकी पत्नी अंकिता ने भी उन्हें बधाई दी है। अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर मिलिंद के साथ कुछ फोटोज़ शेयर की हैं जिसके साथ उन्होंने लिखा है, 'उस शख्स को जन्मदिन की बधाई, जिसके पास मेरा दिल और आत्मा है। मैं तुम्हें अपने अस्तित्व के हर कण से प्यार करती हूं। मैं तुम्हें हर दिन सेलिब्रेट करती हूं'। आपको बात दें कि अंकिता और मिलिंग ने दो साल पहले यानी 2018 में 22 अप्रेल को शादी की थी।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran November 04, 2020 11:15 UTC