Manoj Killed in Bike Accident by Trailer - News Summed Up

Manoj Killed in Bike Accident by Trailer


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurJaipur Hit & Run | Manoj Killed In Bike Accident By Trailerजयपुर में हिट एंड रन में युवक की मौत: तेज स्पीड में ट्रेलर रौंदते हुए निकला; टक्कर मारने के बाद भागा ड्राइवरजयपुर 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकजयपुर के करधनी इलाके में हिट एंड रन में बुधवार रात एक युवक की मौत हो गई। बाइक से घर लौटते समय एक ट्रेलर उसे रौंदते हुए निकल गया। एक्सीडेंट थाना (वेस्ट) पुलिस ने कांवटिया हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।हेड कॉन्स्टेबल महावीर प्रसाद ने बताया- हादसे में चुरू के सातडा निवासी मनोज (36) की मौत हो गई। वह विश्वकर्मा के नींदड मोड पर रहकर कारपेंटर का काम करता था। बुधवार रात करीब 12:15 बजे वह 200 फीट बाइपास से विश्वकर्मा 14 नंबर की ओर दिल्ली-अजमेर एक्सप्रेस हाईवे पर जा रहा था। इसी दौरान कालवाड़ पुलिया के पास ओवर स्पीड ट्रेलर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।रोड पर बाइक सहित गिरने पर मनोज को रौंदते हुए ट्रेलर लेकर ड्राइवर फरार हो गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रेलर और ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।.


Source: Dainik Bhaskar March 05, 2026 08:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */