नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra Scorpio की भारत में लोकप्रिय एसयूवी में से एक है। अगर आप भी इस एसयूवी को पसंद करते हैं या इसे खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय Mahindra Scorpio को खरीदने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। फेस्टिव सीजन की शुरुआत में सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने वाहनों पर डिस्काउंट की पेशकश करती हैं और इसी बीच महिंद्रा ने भी अपनी लोकप्रिय एसयूवी पर डिस्काउंट की पेशकश की है। यहां हम जानेंगे कि इस ऑफर में कितना फायदा हो सकता है और यह एसयूवी कैसी है।इंजन और पावरइंजन और पावर की बात जाए तो Mahindra Scorpio 3 इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। Scorpio के S3 वेरिएंट में 2,523 सीसी का m2DICR 4 सिलेंडर वाला, 4 स्ट्रॉक टर्बो चार्ज्ड, डायरेक्ट इंजेक्शन, कॉमन रेल डीजल इंजन है जो कि 75 बीएचपी की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। S5 और S7 (120 बीएचपी) वेरिएंट में 2179 सीसी का mHawk 4 सिलेंडर वाला वेरिएबल जियोमैटरी टर्बोचार्जर, 4 वाल्व पर सिलेंडर, कॉमन रेल डायरेक्ट इंजेक्शन टेक्नोलॉजी डीजल इंजन है जो कि 120 बीएचपी की पावर और 280 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। S7 (140एचपी), S9 और S11 वेरिएंट में 2179 सीसी का mHawk 4 सिलेंडर वाला वेरिएबल जियोमैटरी टर्बोचार्जर, 4 वाल्व पर सिलेंडर, कॉमन रेल डायरेक्ट इंजेक्शन टेक्नोलॉजी इंजन है जो कि 140 बीएचपी की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।कीमत और ऑफरकीमत की बात की जाए तो Mahindra Scorpio की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत करीब 9,99,994 रुपये तक है। स्कॉर्पियो 9 अलग-अलग वेरिएंट में आती है। डिस्काउंट की बात करें तो महिंद्रा स्कॉर्पियो की खरीद पर 49,000 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।यह भी पढ़ें: एडवेंचर के हैं शौकीन तो कार में रखना न भूलें ये 7 जरूरी चीजेंयह भी पढ़ें: Hero HF Deluxe या TVS Sport, जानें कौन सी बाइक है ज्यादा किफायतीPosted By: Sajan Chauhanअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Source: Dainik Jagran September 29, 2019 06:22 UTC