रेवाड़ी रोष मार्च निकालती महिला कांग्रेस कार्यकर्ता।रेवाड़ी में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जेफरी एपस्टीन फाइल्स मामले में उनके कथित संबंधों के आरोपों के खिलाफ था।. शहरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण चौधरी के नेतृत्व में रोष मार्च निकाला गया। कार्यकर्ता झज्जर चौक पर पहुंचे और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भाजपा मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार, केंद्रीय मंत्री को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हरदीप सिंह पुरी का इस्तीफा नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।रेवाड़ी केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन करतीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता।प्रदर्शनकारी महिलाएं बोलीं- तेज किया जाएगा आंदोलनप्रदर्शन में महिला कांग्रेस की नेशनल को-ऑर्डिनेटर दीपिका यादव और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा धमीजा ने भी बात रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा की महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ आने वाले दिनों में प्रदर्शन बढ़ाए जाएंगे।यह विरोध प्रदर्शन पूरे देश में महिला कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे एक बड़े अभियान का हिस्सा है। विभिन्न स्थानों पर इसी तरह के प्रदर्शन हो रहे हैं, जिनका आधार एपस्टीन फाइल्स में पुरी के नाम के कथित उल्लेख और उनके साथ पूर्व में हुई मुलाकातों/ईमेल एक्सचेंज को बनाया जा रहा है।इस मौके पर राज भटनागर, देवकीनंदन, अजय चौकन, प्रशांत सोनी, ललित अग्रवाल, संदेश योगी, लोकेश प्रकाश, रावत डालचंद, दीपक कुमार, शशि वाल्मीकि, कृष्ण कमल, नरेंद्र कुमार, नीरज कुमार, अशोक कुमार, प्रताप मेहरा, नानक तंवर सहित महिला कांग्रेस की पूरी टीम उपस्थित रही।
Source: Dainik Bhaskar March 03, 2026 15:50 UTC